[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style वेज में नॉन वेज का मजा, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सोया मलाई चाप टिक्का, स्वाद में सबको करेगा फेल

वेज में नॉन वेज का मजा, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सोया मलाई चाप टिक्का, स्वाद में सबको करेगा फेल

0
वेज में नॉन वेज का मजा, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सोया मलाई चाप टिक्का, स्वाद में सबको करेगा फेल
हरी चटनी के साथ प्लेट में सजा सोया मलाई चाप टिक्का, Pic Credit- Chatgpt

Soya Malai Chaap Tikka Recipe: वेज खाने वाले लोग या वेज के शौकीन अक्सर सोयाबीन से बनी किसी भी चीज को पसंद नहीं करते हैं. अगर आपकी सोच भी कुछ ऐसी ही है तो एक बार आपको सोया मलाई चाप टिक्का जरूर ट्राई करना चाहिए. यह न सिर्फ प्रोटीन लोडेड होती है बल्कि इसका स्वाद ऐसा होगा कि आपको यह वेज में नॉन वेज का मजा देगी. हालांकि इस डिश को बनाने को लेकर अक्सर उनके दिमाग में यह भ्रम होता है कि इसका असली स्वाद रेस्टोरेंट या ढाबों में मिल सकता है. उन्हें लगता है कि रेस्टोरेंट वालों को ही स्वादिष्ट बनाने का सीक्रेट पता है. मगर ऐसी बात नहीं है. आप चाहे तो घर पर भी इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में सकते हैं. खासकर अगर आप इसे किसी पार्टी, फंक्शन में बना दें तो ये स्टार्टर के रूप में लोगों को खूब पसंद आएगा. आइए जानते हैं इस डिश को रेस्टोरेंट या ढाबा स्टाइल में कैसे बना सकते हैं.

मलाई सोया चाप टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री

⦁ सोया चाप- 8 स्टिक
⦁ फ्रेश क्रीम- 4 बड़े चम्मच
⦁ दही- 4 बड़े चम्मच
⦁ काजू का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
⦁ अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
⦁ हरी मिर्च पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
⦁ नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
⦁ चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
⦁ गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
⦁ काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
⦁ नमक- स्वादानुसार

Also Read: Dragon Fruit Smoothie Recipe: मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी ड्रैगन फ्रूट स्मूदी, वेट लॉस के लिए परफेक्ट ऑप्शन

सोया मलाई चाप टिक्का बनाने की आसान विधि

  1. सबसे पहले सोया चाप को 10-15 मिनट उबालकर ठंडा कर लें और फिर टुकड़ों में काट लें.
  2. एक बड़े बर्तन में दही, क्रीम, काजू पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नींबू का रस और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. अब इसमें सोया चाप के टुकड़े डालकर कम से कम 1 घंटे के लिए मैरिनेट करके छोड़ दें. ज्यादा अच्छा स्वाद पाने के लिए रातभर फ्रिज में रख सकते हैं.
  4. मैरिनेट किए हुए चाप को एक पतले तार पर (सीख) में लगाएं.
  5. इसके बाद इन्हें तंदूर, ओवन या गैस पर रखकर बटर या तेल लगाते हुए सुनहरा भूरा होने तक सेक लें.
  6. लीजिये अब आपका गरमा-गरम मलाई सोया चाप टिक्का तैयार है.

कैसे परोसें

मलाई सोया चाप टिक्का को हरी चटनी, प्याज के सलाद और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें. इसे पार्टी या खास मौके पर स्टार्टर के रूप में भी सर्व किया जा सकता है.

Also Read: Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा 

Previous article JKBOSE 10th Date Sheet 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी की 10वीं की डेट शीट, यहां देखें Exam Dates
Next article पारदर्शिता के साथ किसानों के बीच बंटे खाद व बीज
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel