[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Soya Kofta Curry Recipe: खास मौके के लिए तैयार करें सोया कोफ्ता करी, जिसे खाकर मेहमान भी कहेंगे वाह

Soya Kofta Curry Recipe: खास मौके के लिए तैयार करें सोया कोफ्ता करी, जिसे खाकर मेहमान भी कहेंगे वाह

0
Soya Kofta Curry Recipe: खास मौके के लिए तैयार करें सोया कोफ्ता करी, जिसे खाकर मेहमान भी कहेंगे वाह
soya kofta curry ( AI Image)

Soya Kofta Curry Recipe: कभी-कभी हम ऐसी डिश की तलाश में रहते जो आसानी से तैयार हो जाए और गेस्ट का भी दिल जीत ले. कोई त्योहार हो, खास मौका हो या जब घर पर गेस्ट आने वाले होते हैं, तो हर कोई चाहता है स्वादिष्ट खाना सर्व करने की, जिसे खाने के बाद सभी लोग तारीफ किए बिना न रह पाएं. अगर आप भी ऐसी ही डिश बनाना चाहते हैं तो आप सोया कोफ्ता करी को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

सोया कोफ्ता करी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सोया चंक्स- 1 कप
  • बेसन- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 
  • उबला हुआ आलू- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • लहसुन- 2-3 कलियां 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • टमाटर- 2
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • लौंग- 1 
  • इलायची- 1
  • तेजपत्ता- 1 
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • जीरा- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • क्रीम- 2 बड़े चम्मच

सोया कोफ्ता करी को कैसे तैयार करें?

  • सोया कोफ्ता करी बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया चंक्स को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें. नरम सोया चंक्स से पानी को निचोड़ लें और इसे मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और अदरक को डाल दें. इसे आप पीस लें. एक बर्तन में निकाल लें और इसमें आप आलू, नमक, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला और बेसन को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके फ्राई कर लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल को डाल दें. इसमें आप जीरा, लौंग, इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी को डाल दें. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट को डाल दें. बारीक कटा टमाटर को डाल दें और अच्छे से पका लें.
  • इसमें आप धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला को डाल दें. इसे अच्छे से पका लें और कसूरी मेथी को डाल दें. पानी डालकर थोड़ी देर के लिए उबालें. अब तले हुए कोफ्ते को धीरे-धीरे ग्रेवी में डाल दें और ढककर कुछ देर के लिए पका लें. ऊपर से क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इस तरीके से आप आसानी से सोया कोफ्ता करी को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

Thumb 003 12
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को


Previous article Bigg Boss 19: मिड-वीक एविक्शन से घर में आया नया भूचाल, फिनाले से पहले इस सदस्य का कटा पत्ता, जानें नाम
Next article Plant Wall Designs: घर की दीवारों को दें नेचुरल, फ्रेश और मॉडर्न लुक इन खूबसूरत प्लांट वॉल आइडियाज से
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel