[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स

Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स

0
Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स
Sooji vegetable balls recipe ( AI generated image)

Sooji Vegetable Balls: स्नैक की बात जब भी आती है तो कुछ तले भुने का ख्याल आता है. सूजी यानी रवा, आलू और कुछ मसालों से बनने वाले ये बॉल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप सूजी से बने इस नाश्ते का सेवन कर सकते हैं. कई लोग फ्राइड चीजों को पसंद नहीं करते हैं. आप इन्हें हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसे स्टीम भी कर सकते हैं. 

सूजी बॉल्स बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- एक कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच 
  • उबला हुआ आलू- एक 
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • गरम मसाला- एक चम्मच 
  • तेल 
  • राई- एक बड़ा चम्मच 
  • हींग- चुटकी भर 
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ 
  • मटर- आधा कप 
  • बीन्स- 3-4 बारीक कटा हुआ 

यह भी पढ़ें- Onion Rings Recipe: स्नैक्स टाइम को बनाएं स्पेशल, प्याज से तैयार करें ये खास रेसिपी

सूजी बॉल्स बनाने की विधि (Sooji Balls Recipe)

  • सूजी से वेजिटेबल बॉल्स बनाने के लिए आप को सूजी को पकाना होगा. सूजी को आप हल्के सा रोस्ट कर लें अब एक कढ़ाई में तेल को डालें. इस में आप राई, हरी मिर्च और अदरक को डालें. 
  • अब इसमें आप प्याज, गाजर, बारीक कटा बीन्स और मटर और उबले आलू को मैश कर दें और मिला के पकाएं. अब पानी डालकर इसे उबालें और इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते रहें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक ये पक ना जाए और पानी बचा नहीं रहे. इस आटे के डो के जितना गाढ़ा करना है. अब इसे निकाल लें और इसे ठंडा होने दें. अब इसको अच्छे से मिक्स करें और छोटे छोटे बॉल्स बनाएं. 
  • अब एक पैन में तेल को गर्म करें और इन बॉल्स को आप फ्राई करें. अगर आप हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप इसे स्टीम कर सकते हैं. स्टीम करने के लिए स्टीमर के प्लेट में तेल लगाएं और सूजी से तैयार बॉल्स को इसके ऊपर आप राई, लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का भी डाल दें और इसे सूजी के बॉल्स के ऊपर डाल दें और मिक्स करें.

यह भी पढ़ें- Veg Stuffed Chilla: स्टफ्ड चीला है हेल्दी ब्रेकफास्ट का नया ऑप्शन, इस आसान विधि से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Homemade Poha Chivda: चाय के साथ बनाएं हल्का-फुल्का चिवड़ा नमकीन, स्वाद ऐसा की हमेशा रहे याद

Previous article Benefits of Sleeping Early: छोटा सा बदलाव, बड़ा असर, रात को जल्दी सोने से मिलते हैं ये फायदे
Next article Patna: पटना को जाम से मिलेगी राहत, डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम अंतिम फेज में, डीएम ने दिया निर्देश
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel