[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सोनम कपूर की फिटनेस और खूबसूरती का क्या है राज? उनका डाइट प्लान आपको भी बनाएगा सुपरफिट

सोनम कपूर की फिटनेस और खूबसूरती का क्या है राज? उनका डाइट प्लान आपको भी बनाएगा सुपरफिट

0
सोनम कपूर की फिटनेस और खूबसूरती का क्या है राज? उनका डाइट प्लान आपको भी बनाएगा सुपरफिट
Sonam Kapoor, Pic Credit- Meta AI

Sonam Kapoor Diet Plan: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर सिर्फ अपने फैशनेबल लुक्स से नहीं, बल्कि अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मां बनने के बाद भी उन्होंने जिस तरह अपनी बॉडी को मेंटेन किया है, वह हर नई मां के लिए एक मोटिवेशन है. लेकिन उनकी खूबसूरती और फिट रहने का कारण जेनेटिक नहीं बल्कि इसके पीछे है एक स्मार्ट, सिंपल और स्ट्रक्चर्ड डाइट प्लान.

कैसे होती सोनम कपूर के सुबह की शुरुआत

सोनम कपूर उठने के बाद गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीती है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ साथ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है. इसके बाद वो एक खास हेल्दी कॉफी पीती हैं, जिसमें होता है ओट मिल्क, कोलेजन और थोड़ा सा डार्क चॉकलेट. यह सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि स्किन, बाल और एनर्जी के लिए भी सुपरहेल्दी है. साथ ही वह भीगे हुए बादाम और ब्राजील नट्स लेती हैं, जो हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं.

Also Read: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ब्रेकफास्ट में रहता है स्वाद और न्यूट्रिशन का परफेक्ट बैलेंस

अगर आपको फिटनेस और टेस्टी खाने का कॉम्बिनेशन चाहिए? सोनम का ब्रेकफास्ट परफेक्ट उदाहरण है. वह स्क्रैम्बल्ड एग्स और टोस्टेड ब्रेड जैसी चीजें खातीं हैं. यह एक एक ऐसा मील है जो प्रोटीन, कार्ब्स और स्वाद तीनों को बैलेंस करता है. इससे पेट भी भरता है और दिन की सही शुरुआत होती है.

क्लीन ईटिंग विद इंडलजेंस

दोपहर का खाना सोनम के लिए सिर्फ भूख मिटाने का टाइम नहीं बल्कि पोषण से भरपूर एक रिच मील होता है. उनका लंच आमतौर पर होता है रोस्टेड चिकन और अर्राबीटा पास्ता. यह मील प्रोटीन और कार्ब्स का शानदार बैलेंस है. और हां, सोनम बाहर का खाना अवॉइड करती हैं. उनकी प्लेट में हमेशा घर का बना ताजा खाना होता है.

ईवनिंग में भी लेती हैं हेल्दी स्नैक

शाम के चार बजे के आसपास सोनम कॉफी के साथ हेल्दी स्नैक्स लेती हैं. कभी-कभी वह चिकन टोस्ट जैसे लाइट ऑप्शन चुनती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन भी देता है. यह स्नैक उन्हें दिन के दूसरे हिस्से के लिए फिर से एक्टिव कर देता है.

डिनर लाइट एंड क्लीन

सोनम का डिनर टाइम होता है लगभग 7 बजे के आसपास का होता है और वह इसके लिए क्लियर सूप प्रिफर करती हैं. यह उनका लाइट और हेल्दी फूड चॉइस है जो न केवल पाचन को आसान बनाता है बल्कि बेहतर नींद और रिलैक्सेशन भी देता है.

हाइड्रेशन है किंग

फिटनेस सिर्फ खाने से नहीं, पीने से भी आती है! सोनम पूरे दिन में करीब 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं. इससे न सिर्फ उनका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि स्किन ग्लो करती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है.

Also Read: ओशो की सलाह ने विनोद खन्ना की बदल दी थी किस्मत, क्या अमिताभ से जलन के कारण चुनी राजनीति?

Previous article Jehanabad : ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुआ उचक्का
Next article Darbhanga News: सामाजिक न्याय का नारा देकर लालूजी ने केवल अपने परिवार का किया विकास: पीके
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel