[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला

दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला

0
दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला
अकेले ट्रैवल करने से पहले किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए? Ai image

Travel Tips: आजकल सोलो ट्रैवल यानी कि अकेले ट्रैवल करने का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. अक्सर लोग सोलो ट्रैवल करना इसलिए भी ज्यादा पसंद करने लग गए हैं क्योंकि अकेले घूमते हुए वे किसी भी नयी जगह को बेहतर तरीके से एक्स्प्लोर कर पाते हैं. हालांकि, यह एक मजेदार और एक्साइटिंग एक्सपीरियंस होता है लेकिन जब आप पहली बार अकेले घूमने निकलते हैं, तो इसमें एक्साइटमेंट के साथ कुछ चैलेंजेस भी देखने को सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की होने वाली है जो आने वाले दिनों में सोलो ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से सही तैयारी और कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखकर अपनी यात्रा को और भी ज्यादा सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं. जब आप इन टिप्स को अपनाएंगे तो आपको पूरी जर्नी के दौरान किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा.

जर्नी की पूरी प्लानिंग पहले से बना लें

अगर आप अकेले ट्रैवल करने निकल रहे हैं तो आपको अपने पूरे ट्रिप की प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए. आपको पहले से इस बात का पता होने चाहिए कि आप किन शहरों में घूमने वाले हैं, किस जगह पर रुकने वाले हैं, आपको कौन सी जगहें घूमनी है और आपके आने-जाने का इंतजाम क्या है. इन सभी सवालों का जवाब आपको पहले से ही पता होना चाहिए. जब आपकी प्लानिंग सही होती है तो आप बेवजह की परेशानियों से बचे रहते हैं.

जरूरी डॉक्युमेंट्स हमेशा साथ रखें

जब आप अकेले ट्रैवल कर रहे होते हैं तो उस समय आपको अपने साथ जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे कि आइडेंटिटी कार्ड, टिकट्स, होटल बुकिंग की डीटेल्स को अपने पास जरूर रखना चाहिए. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो आपको इनकी डिजिटल कॉपीज भी अपने स्मार्टफोन या फिर ईमेल पर सिक्योर करके रख लेना चाहिए. अगर किसी कारण से आप अपने असली डॉक्युमेंट्स खो भी देंगे तो ये डिजिटल कॉपीज आपके काफी काम आ सकती हैं.

परिवार या दोस्तों के साथ टच में रहें

जब भी आप घूमते हुए किसी नयी जगह पर पहुंचे, तो उसकी सबसे पहली जानकारी अपने परिवार वालों के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. अगर फोन में बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं है तो अपना लाइव लोकेशन भी शेयर करके रख दें. इसके अलावा अपने ट्रैवल की आउटलाइन और ठहरने की जगह के बारे में भी जानकारी देकर रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में अपने परिवार वालों के साथ कॉन्टैक्ट करना आसान हो जाता है.

जरूरत से ज्यादा सामान न ले जाएं

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि जब पहली बार अकेले घूमने निकलते हैं, तो ज्यादा चीजें बैग में पैक कर लेते हैं. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने साथ उन चीजों को ही लेकर जाएं जिनकी आपको जरूरत पड़ने वाली है. जब आप एक हल्का बैग लेकर घूमने निकलते हैं तो आपके लिए जर्नी आसान हो जाती है और साथ ही आपको बार-बार अपनी चीजों को संभालकर रखने की चिंता भी नहीं रहती है.

अपनी सिक्योरिटी को दें प्रायोरिटी

जब आप किसी भी नयी जगह पर जाते हैं और वह भी अकेले, तो उस समय आपको सुरक्षा सबसे जरूरी होती है. आपको किसी भी सुनसान जगह पर एकेले जाने से बचना चाहिए और रात के समय एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा कर लेने की गलती न करें और अपने सामानों की देखभाल भी खुद ही करें. अगर आपको किसी जगह अपर अनइजी फील हो रहा है, तो तुरंत वहां से निकल जाने में ही आपकी भलाई होती है.

मोबाइल और जरूरी नंबर हमेशा तैयार रखें

जब आप ट्रैवल कर रहे हों तो उस समय आपको अपना फोन पूरी तरह से चार्ज करके रखना चाहिए और साथ ही एक पावर बैंक भी अपने साथ रखना चाहिए. इसके अलावा लोकल पुलिस, एंबुलेंस और फैमिली मेंबर्स के नंबर्स भी अपने फोन और डायरी में सेव करके रख लें.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

Previous article इंजीनियरिंग के बाद पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी? इन 6 सेक्टर्स में हैं शानदार मौके
Next article दाउदनगर में अवैध खाद परिवहन का भंडाफोड़, 80 बोरा उर्वरक से लदा पिकअप जब्त, चालक फरार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel