[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ऐसे करें सॉफ्ट टॉय की सफाई, इन तरीकों को अपनाएं

घर पर ऐसे करें सॉफ्ट टॉय की सफाई, इन तरीकों को अपनाएं

0
घर पर ऐसे करें सॉफ्ट टॉय की सफाई, इन तरीकों को अपनाएं
सॉफ्ट टॉय (Image: Canva)

Soft Toys Cleaning Tips: अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो तरह तरह के सॉफ्ट टॉय भी जरूर होंगे. बच्चे इन खिलौनों के साथ खेलते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और कई बार साथ में सुलाते भी हैं. ज्यादा इस्तेमाल होने के वजह से ये गंदे हो जाते हैं. दाग-धब्बे लगे सॉफ्ट टॉय देखने में अच्छे नहीं लगते हैं. कई लोग सॉफ्ट टॉय को अपने रूम में भी डेकोरेशन की तरह रखते हैं. रूम में रखे रखे भी इनपर गंदगी जम जाती है. आप इन्हें घर पर ही आसानी से साफ कर सकते हैं. 

सबसे पहले करे ये काम 

सॉफ्ट टॉय को धोने से पहले आप केयर लेबल को पढ़ें. कुछ खिलौने मशीन में धोए जा सकते हैं जबकि कुछ को केवल हाथ से साफ करना ही सुरक्षित होता है. इसके बाद अगर खिलौने में धूल-गंदगी जमी हुई है तो आप इसे पोंछ लें. 

इस तरह से धोएं

सॉफ्ट टॉय को धोने के लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें. पानी में आप थोड़ा सा माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं. सॉफ्ट टॉय को थोड़ी देर के लिए डाल दें. जिससे की गंदगी और मैल निकालने में आसानी हो. अब टॉय को हल्के हाथों से साफ करें और ज्यादा रगड़ने से बचें. सॉफ्ट टॉय को अच्छे से साफ कर लें. अगर दाग छूट नहीं रहा है तो आप सॉफ्ट ब्रश या मुलायम कपड़े से रगड़ सकते हैं. जब दाग-धब्बे हट जाए तब आप इसे साफ पानी से 2-3 बार धो लें. 

धोने के बाद क्या करें

सॉफ्ट टॉय को धोने के बाद आप पानी को अच्छे से निचोड़ लें. निचोड़ने के बाद इसे आप थोड़ी देर के लिए मोटे कपड़े में लपेट लें. फिर आप हल्की धूप में सॉफ्ट टॉय को सूखने के लिए रखें. सॉफ्ट टॉय को अच्छी तरह से ड्राई कर लें नहीं तो इनमें से बदबू आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स 

यह भी पढ़ें: Scarf Cleaning Tips: डेली वीयर स्कार्फ हो गया है गंदा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ और बनाएं बिल्कुल नए जैसा

Previous article यूनिवर्सिटियों के कॉपियों की होगी डिजिटल चेकिंग, AI आधारित शिक्षा पर सरकार का जोर
Next article TRE 4 में 45 हजार शिक्षक भर्ती, दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से टीचर 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel