[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली पर तैयार करें ये 4 स्नैक्स, जो सभी को आएंगे पसंद

होली पर तैयार करें ये 4 स्नैक्स, जो सभी को आएंगे पसंद

0
होली पर तैयार करें ये 4 स्नैक्स, जो सभी को आएंगे पसंद
स्नैक्स आइडियाज (AI generated Image)

Snacks Recipe Ideas For Holi: रंगों का त्योहार होली अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. त्योहार हो और स्वादिष्ट खाने की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है. होली पर घरों में कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. होली पर घर आए मेहमानों को कुछ स्नैक्स सर्व करना चाहते हैं तो इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

चना दाल नमकीन बनाएं

आप आसानी से चना दाल नमकीन बना सकते हैं. इसके लिए आप चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद सारा पानी निकालकर दाल को कपड़े पर फैला दें और इसे साफ कपड़े से पोंछ लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर दाल को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिला लें. ठंडा हो जाने पर इसे डिब्बे में डाल दें. 

मीठी मठरी तैयार करें

आप मीठी मठरी बना सकते हैं. इसके लिए आप मैदा और सूजी में 2 चम्मच तेल डाल दें. एक बर्तन में चीनी की चाशनी तैयार कर लें. इसे आप मैदा और सूजी के मिश्रण में डाल दें और आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें. आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें और हाथ से चिपटा कर लें. तेल या घी में डालकर फ्राई कर लें. 

सेव को करें ट्राई

सेव एक कुरकुरा और स्वादिष्ट नमकीन स्नैक्स है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार आटे को सेव बनाने वाली मशीन में डालें और सीधे गर्म तेल में दबाते हुए डालें. सेव को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. 

बेसन पापड़ी बनाएं

आप बेसन पापड़ी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिला लें. थोड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें. इसे ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब आप बेसन के मिश्रण से छोटा हिस्सा को लें. इसे गोल करके चिपटा कर लें. सूखा बेसन लगाकर गोल बेल लें. इसे आप लंबा या गोल काट लें. तेल में डालें और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें: Holi Gujiya Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होली स्पेशल क्रिस्पी गुजिया, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: इस होली मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट गुजिया, नोट करें सिंपल रेसिपी

Previous article Weather Forecast : इन दो राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, आया अलर्ट
Next article आयें केने से आएं, ईशान किशन का देसी अंदाज वायरल, फैन से की मजेदार बात
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel