[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: बिना थके और परेशान हुए कैसे करें घर की बेहतर सफाई? ये स्मार्ट ट्रिक्स जरूर आएंगे आपके काम

Cleaning Tips: बिना थके और परेशान हुए कैसे करें घर की बेहतर सफाई? ये स्मार्ट ट्रिक्स जरूर आएंगे आपके काम

0
Cleaning Tips: बिना थके और परेशान हुए कैसे करें घर की बेहतर सफाई? ये स्मार्ट ट्रिक्स जरूर आएंगे आपके काम
AI generated image

Cleaning Tips: घर की सफाई करना एक जरूरी काम है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो यह काफी ज्यादा थका देने वाला और समय लेने वाला काम बन सकता है. खासकर जब आप वर्किंग पर्सन हों या आपके पास ज्यादा समय न हो तो उस सी घर की सफाई करना एक चैलेंज बन जाता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है जिन्हें घर की सफाई करना एक बोरिंग और थका देने वाला काम लगता है. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सफाई के इस काम को आसान, जल्दी और असरदार बना सकते हैं. चलिए इन आसान टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

रोज थोड़ा-थोड़ा साफ करें

अगर आप हफ्ते में एक दिन सब कुछ साफ करने का सोचते हैं, तो ये काम बहुत भारी लग सकता है. बेहतर है कि रोज 10 से 15 मिनट निकालकर एक-एक एरिया की सफाई करें. जैसे सोमवार को किचन, मंगलवार को बाथरूम, बुधवार को बेडरूम आदि. जब आप ऐसा करते हैं तो इससे सफाई करना आपके लिए एक बोझ नहीं रह जाएगा.

मल्टीपर्पस क्लीनर रखें

अलग-अलग सतहों के लिए अलग क्लीनर की जरूरत नहीं है. एक अच्छा मल्टीपर्पस क्लीनर खरीदें या घर में खुद बनाएं (जैसे विनेगर और बेकिंग सोडा का मिक्स). यह किचन, टेबल, बाथरूम और मिरर सबके लिए काम आएगा और समय भी बचेगा.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

यह भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

सफाई की चीजों को एक जगह रखें

अगर आप सफाई को आसान बनाना चाहते हैं तो ऐसे में झाड़ू, पोछा, क्लीनिंग ब्रश, स्प्रे बोतल, वाइप्स आदि को एक बॉक्स या ट्रे में साथ रखें. इससे जब भी आपको सफाई करनी हो, सब कुछ एक साथ मिल जाएगा और समय बर्बाद नहीं होगा.

रात को सोने से पहले 5 मिनट की सफाई

रात को सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट निकालकर टेबल साफ कर दें, किचन का सिंक धो लें और किचन काउंटर पर कुछ फैला हो तो उसे समेट दें. सुबह जब आप उठेंगे तो घर साफ-सुथरा मिलेगा और दिन की शुरुआत भी बेहतर होगी.

बच्चों को भी शामिल करें

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो उन्हें भी छोटे-छोटे काम देकर सफाई में शामिल करें. जैसे, अपने खिलौने सही जगह रखना, अपने जूते और बैग जगह पर रखना. इससे बच्चे जिम्मेदारी सीखेंगे और घर का काम भी हल्का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: कपड़ों पर लग गया इंक का दाग? इन चीजों का इस्तेमाल कर उसे बनाएं नए जैसा

जरूरत न हो तो चीजें हटा दें

अगर घर में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल नहीं होता, तो उन्हें हटा देना या किसी जरूरतमंद को दे देना सही रहेगा. कम सामान होगा तो सफाई करना भी आसान होगा.

टेक्नोलॉजी की मदद लें

अगर आपका बजट सपोर्ट करता है तो वैक्यूम क्लीनर, मॉपिंग मशीन या रोबोट क्लीनर जैसी चीजें जरूर खरीदें. ये स्मार्ट डिवाइस समय की बचत करते हैं और सफाई भी बेहतर तरीके से होती है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

Previous article सावन पूर्णिमा पर मां भद्रकाली मंदिर में आज लगेगा मेला
Next article नगवां मुहल्ले की सड़क तालाब में तब्दील
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel