[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स

छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स

0
छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स
छोटे से घर को लग्जरी कैसे बनाएं? आसान टिप्स Ai image

Home Decor Tips: बहुत से लोगों का यह सपना होता है कि उनका छोटा सा 1BHK फ्लैट भी आलीशान और बड़ा सा दिखाई दे. लेकिन अक्सर हम यह सोचकर रुक जाते हैं कि अपने छोटे से घर को भी एक लग्जरी लुक देने के लिए हमें ढेर सारे पैसे खर्च करने पड़ेंगे. अगर आपका भी मानना यही है, तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. एक सही प्लानिंग, थोड़ी सी समझदारी और कुछ सिंपल इंटीरियर डेकोरेशन ट्रिक्स की मदद से आप अपने छोटे से छोटे फ्लैट को भी आसानी से एक फाइव स्टार होटल जैसा प्रीमियम लुक दे सकते हैं. अगर आप भी अपने 1BHK फ्लैट को एक नया और प्रीमियम मेकओवर देना चाहते हैं, तो इंटीरियर एक्सपर्ट्स की ये 5 आसान ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगी. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में डिटेल से आपको बताते हैं, ताकि आप भी इनका फायदा उठा सकें और अपने छोटे से घर को खूबसूरत और आलीशान बनाकर रख सकें.

Small Home Decor Tips
छोटा सा 1bhk फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स 3

न्यूट्रल और लाइट कलर्स का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने घर को बड़ा और लग्जरी दिखाना चाहते हैं तो इसका सबसे पहला रूल है कि दीवारों के रंगों को बहुत ही सोच-समझकर चुनें. 1BHK फ्लैट में कभी भी बहुत ही डीप या फिर भड़कीले रंगों का इस्तेमाल न करें. इस तरह के रंगों की वजह से आपका कमरा छोटा और संकरा लगने लगता है. इसके बजाय आप ऑफ-व्हाइट, क्रीम, लाइट ग्रे, बेज या पेस्टल कलर्स को चुनना आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस तरह के सभी रंग लाइट को अच्छी तरह रिफ्लेक्ट करते हैं, जिस वजह से पूरे घर में ज्यादा रोशनी लगती है और वह खुला-खुला भी नजर आता है. अगर आप चाहें तो किसी एक दीवार पर थोड़ा डार्क शेड देकर उसे एक्सेंट वॉल बना सकते हैं, जिससे कमरे में एक डेप्थ आती है.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

मल्टी-फंक्शनल और स्लीक फर्नीचर चुनें

छोटे फ्लैट में आपको कभी भी भारी-भरकम या बड़े साइज का फर्नीचर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर पर चलने-फिरने की जगह बिलकुल ही खत्म हो जाती है और वह ज्यादा बिखरा हुआ भी लगने लगता है. एक लग्जरी लुक पाने के लिए हमेशा स्लीक, मॉडर्न और मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर का इस्तेमाल करें. जैसे कि ऐसा सोफा जो बेड भी बन जाए, या फिर हाइड्रोलिक स्टोरेज वाला बेड. इसके अलावा, जमीन पर जगह घेरने वाले कैबिनेट्स की जगह दीवारों पर फ्लोटिंग शेल्व्स बनवाएं. जब फ्लोर स्पेस खाली रहता है, तो घर अपने आप ही बड़ा और सुलझा हुआ दिखने लगता है.

शीशों का करें सही से इस्तेमाल

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो, लेकिन इंटीरियर डिजाइनिंग में शीशों को एक मैजिकल टूल माना जाता है. अगर आप अपने लिविंग रूम की किसी बड़ी दीवार पर एक बड़ा सा डिजाइनर शीशा या मिरर पैनल लगाते हैं, तो यह पूरे कमरे का लुक बदल देता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शीशा अपने सामने की खाली जगह और लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे इल्ल्युजन पैदा होता है कि कमरा दोगुना बड़ा है. आप अगर चाहें तो वार्डरोब के दरवाजों पर भी मिरर लगवा सकते हैं. यह सिंपल सा ट्रिक न सिर्फ घर को एक मॉडर्न और लग्जरी वाइब देती है, बल्कि आपके छोटे से फ्लैट को भी बहुत हवादार बनाती है.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

लाइटिंग से लाएं प्रीमियम टच

किसी भी सिंपल घर को आलीशान बनाने में लाइटिंग की सबसे बड़ी भूमिका होती है. अपने 1BHK फ्लैट में सिर्फ एक सिंपल या फिर ओल्ड फैशंड ट्यूबलाइट लगाने के बजाय लेयर्ड लाइटिंग का इस्तेमाल करें. इसके अलावा छत पर फॉल्स सीलिंग के साथ वॉर्म एलईडी कंसील्ड लाइट्स और कोव लाइट्स भी जरूरी ही लगवाएं. सोफे के कोने में एक खूबसूरत फ्लोर लैंप या बेड के साइड में लटकने वाली पेंडेंट लाइट्स आपके आशियाने में चार चांद लगा देंगी. वहीं, येलो या वॉर्म व्हाइट लाइट्स घर को एक सुकून देने वाला और बेहद रिच और लग्जरी लुक देती हैं.

कम सामान और सही डेकोर आइटम्स

लग्जरी का मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि आप घर को महंगी-महंगी चीजों से भर दें. असली लग्जरी मिनिमलिज्म यानी कम से कम सामान रखने में है. अपने घर में कभी भी फालतू की चीजों को इकठ्ठा न होने दें और हर चीज को उसकी सही जगह पर सहेज कर रखें. डेकोरेशन के लिए बहुत सारे छोटे-छोटे शो-पीस रखने के बजाय, किसी एक दीवार पर एक बड़ी और खूबसूरत पेंटिंग लगाएं. इसके साथ ही, घर के कोनों में कुछ इनडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट या मॉन्स्टेरा भी आप रख सकते हैं. आपके छोटे से घर में लगे हरे-भरे पौधे भी फ्रेशनेस लाते हैं और एक बेहद ही क्लासिक लुक अचीव करने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

Previous article मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना
Next article पिता के निधन के बाद भी नहीं हारा हौसला बने SDM, सारण के लाल ने BPSC में 27वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel