[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत

अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत

0
अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत
winter tips for beautiful skin

Skincare Tips: सर्दियों का मौसम आ चुका है. सर्दियों के इन दिनों में जहां मौसम एक तरफ एकदम खुशनुमा हो गया है वहीं, दूसरी तरफ यह अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. इन समस्याओं की अगर बात करें तो इनमें स्किन से जुड़ी समस्या सबसे आम है. कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें सर्दियों के इन दिनों में एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूसरे दिनों की तुलना में ज्यादा होती है. बात चाहे ड्राई स्किन वालों की हो या फिर ऑइली स्किन वालों की, हर स्किन टाइप को सर्दियों के इन दिनों में एक्ने और पिंपल्स की समस्या से जूझना पड़ता सकता है. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्हें सर्दियों के इन दिनों में एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्या से जूझना पड़ता है. आज हम आपको कुछ तरीके और फेस मास्क बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप इस तरह से स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या से बचे रह सकते हैं.

बार-बार न छूएं अपना चेहरा

अगर आप सर्दियों के इन दिनों में अपने चेहरे को एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से बचाकर रखना चाहते हैं तो आपको अपनी स्किन को ड्राई या फिर रूखा होने से बचाना चाहिए. अपने चेहरे में नमी को बरकरार रखने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें. केवल यहीं नहीं, काफी देर तक हीटर या फिर ब्लोअर के सामने बैठने से भी बचें. जब आप काफी देर तक हीटर या फिर ब्लोअर के सामने बैठते हैं तो आपकी त्वचा ड्राई हो जाती है. केवल यहीं नहीं अगर आप एक्ने और पिंपल्स से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे को भी बार-बार नहीं छूना चाहिए. जब आप चेहरे को बार-बार छूते हैं तो आपके हाथों में मौजूद जर्म्स आपकी त्वचा में चले जाते हैं जिससे आपको एक्ने की समस्या हो सकती है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर नहीं अब दिखेंगी झुर्रियां, इस पाउडर के इस्तेमाल से ग्लोइंग भी बनेगी त्वचा

Also Read: Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा मसूर दाल, इस तरह घर पर तैयार करें अमेजिंग फेस पैक

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स निकल आए हैं तो ऐसे में आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए. रात को सोते समय अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें और सुबह उठकर उसे धो लें. रोजाना ऐसा करने से आपकी त्वचा ऑइली होने से और सर्दियों के दिनों में होने वाली जलन से बची रहेगी.

ओट्स फेस पैक भी फायदेमंद

अगर आप एक्ने की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो आपको ओट्स फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको ओट्स के पाउडर, दही और शहद को बराबर मात्रा में ले लेना होगा. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और अपने चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आप एक्ने और पिंपल की समस्या से बचे हुए रह सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: अब नहीं सताएगा स्किन ऑइली होने का डर, घर पर बने फेस मास्क दिलाएंगे आपको राहत

Previous article एसपी वीरपुर थाने का किया निरीक्षण, लंबित कांड व अनुसंधान की हुई समीक्षा
Next article Jamshedpur News :सोनारी में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel