[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Skin Care Tips: स्किन केयर का बेस्ट तरीका, ओट्स से बने फेस पैक का करें यूज

Skin Care Tips: स्किन केयर का बेस्ट तरीका, ओट्स से बने फेस पैक का करें यूज

0
Skin Care Tips: स्किन केयर का बेस्ट तरीका, ओट्स से बने फेस पैक का करें यूज
skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: स्किन की गलो बनी रही इसके लिए त्वचा की देखभाल बहुत जरूरी है. अगर स्किन केयर में लापरवाही की जाए तो निखार कम हो जाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बहुत बढ़ गया है और इसका असर स्किन पर भी पड़ता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर के आप स्किन की रंगत में सुधार कर सकते हैं. ओट्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ये आपके स्किन के लिए भी लाभदायक है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में जो ओट्स से बने हैं और इनके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में. 

ओट्स और शहद से तैयार फेस पैक 

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप दो बड़े चम्मच ओट्स को लें अब इसमें आप एक चम्मच शहद को मिक्स करें. इस मिश्रण में आप दूध या गुलाब जल को मिक्स कर दें और चेहरे पर अप्लाई करें. इस फेस पैक को आप 15 से 20 मिनट तक रहने दें फिर इसे पानी से धोकर साफ कर लें. ये फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज करता है और सॉफ्ट रखता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

दही के साथ ओट्स का इस्तेमाल 

त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए आप ओट्स के साथ दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को लें और इसमें एक चम्मच दही को मिक्स कर दें. इसे चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट के बाद धोकर साफ कर लें. ये पैक स्किन को एक्सफोलिएट करता है. 

ओट्स और केले का इस्तेमाल 

ओट्स और केले से बना फेस पैक भी स्किन के लिए फायदेमंद है. इसको बनाने के लिए आप ओट्स के साथ पके केले को मैश कर के एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को फेस पर लगा लें और कुछ देर के बाद इसे साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Top 5 Most Watched Series on OTT: रिलीज होते ही ओटीटी पर बवाल मचा रही ये 5 वेब सीरीज, जानें किसने कब्जा किया टॉप 1 पर
Next article Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel