[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

0
Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका
स्किन केयर टिप्स (Image-iStock)

Skin Care Tips: स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय करती हैं. चेहरे की खूबरसूरती के लिए वह महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. बावजूद इसके उन्हें मनचाहा निखार नहीं मिलता है. अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो हम आपको एक घरेलु नुस्खा बताते हैं, जो आसानी से आपको घर में ही मिल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं दूध की. केवल 1 चम्मच दूध लगाने से चेहरे पर दमकता हुआ निखार आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं चेहरे पर दूध लगाने से होने वाले फायदों के बारे में.

चेहरे को साफ करने में सहायक

धूल प्रदूषण के कारण चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने में दूध हमारी मदद करता है. ऐसे में चेहरे को अच्छे से साफ करने के लिए पानी नहीं बल्कि दूध अधिक फायदेमंद होती है. इसके लिए आप 1 चम्मच दूध को हाथों में लेकर कुछ देर चेहरे पर मसाज करें. कुछ दिनों में चेहरा चमकदार हो जाएगा.

प्राकृतिक मॉइस्चराइजर

बेजान और रूखी त्वचा को सामान्य बनाए रखने के लिए दूध बहुत ही कारगर उपाय है. चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए 1 चम्मच दूध से त्वचा की मसाज करने से यह दाग-धब्बे को दूर करता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल

कील-मुंहासे करे दूर

अगर आपके चेहरे पर भी कील मुंहासे हैं तो आप दूध से रोजाना चेहरे की मसाज करें. ऐसा करने से कुछ दिनों में कील मुंहासे काफी कम हो जाते हैं.

रूखी त्वचा में कारगर

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो रोजाना चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से इसकी ड्राइनेस खत्म हो जाएगी. इसके लिए ठंडा दूध को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद उसे धो लें. ऐसा करने से त्वचा मुलायम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel