[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Skin Care Tips: पार्लर नहीं अब घर पर ही पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा, जानें क्या है तरीका

Skin Care Tips: पार्लर नहीं अब घर पर ही पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा, जानें क्या है तरीका

0
Skin Care Tips: पार्लर नहीं अब घर पर ही पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा, जानें क्या है तरीका

Blackhead Remedy: जब हमारी स्किन क्लियर होती है और उसमें किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है तो ऐसे में आप काफी ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं. लेकिन, वहीं जब हमारे चेहरे पर किसी भी तरह के कोई दाग या धब्बे लगते हैं तो इससे हमारा कॉन्फिडेंस काफी हद तक नीचे चला जाता है और हम खुद को खूबसूरत मानना भी बंद कर देते हैं. चेहरे पर होने वाले प्रॉब्लम्स की अगर बात करें तो इसमें से ब्लैकहेड्स सबसे आम है. काफी लोगों को यह समस्या होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

स्टीम

अगर आप अपने चेहरे पर स्टीम का इस्तेमाल करते है तो यह आपके छिद्रों को खोलने में और गंदगी को हटाने में मदद करता है. जब आपके छिद्र खुलते हैं तो ऐसे में आप ब्लैकहेड्स से ज्यादा आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. स्टीम का इस्तेमाल चेहरे पर करना काफी ज्यादा आसान है. आपको एक मटके में पानी गर्म कर केना है और एक कपड़े से अपने सिर तक ढककर भाप को अपने चेहरे पर लगने देना है. आप अगर चाहें तो एक स्टीमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 5 से 10 मिनट तक भाप लेने के बाद एक स्क्रब की मदद से अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकते हैं.

Also Read: Skin Care Tips: अच्छी स्किन पाने के लिए करें चुकंदर का सेवन, जानें और क्या हैं फायदे

Also Read: Beauty Tips: अपनी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में भी मदद करता है. यह आपकी स्किन से एक्सेस ऑइल को भी हटाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा को डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस पेस्ट को अपने नाक के पास और चेहरे पर लगा लें. 5 से 7 मिनट तक इसे लगे रहने दें फिर गीले तौलिये की मदद से इसे पोंछ लें. बाद में आप अपने चेहरे को पानी से धो सकते हैं.

ग्रीन टी

यह बात तो हर कोई जानता है कि ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को क्लीन करने में और सूजन को कम करने में आपकी मदद करते हैं. आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर डाइरेक्टली कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको ग्रीन टी में कॉटन बॉल को भिगोकर ब्लैकहेड्स पर कर सकते हैं.

ऐपल साइडर विनेगर

आपकी स्किन के लिए ऐपल साइडर विनेगर काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह आपके स्किन के पीएच लेवल्स को बैलेंस करने के साथ ही डेड सेल्स को हटाने में भी आपकी मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बराबर मात्रा में पानी और ऐपल साइडर विनेगर को मिला लेना है और कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने ब्लैकहेड्स पर लगा लेना है.

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा आपका चेहरा, स्किनकेयर रूटीन में इस तरह करें गुलाबजल का इस्तेमाल

Previous article Chia Seeds Side Effects: जानिए चिया सीड्स खाने के नुकसान
Next article Anupama: क्या अनुज की एंट्री ने वनराज को शो छोड़ने पर किया मजबूर, सुधांशु बोले- रोमांटिक एंगल पेश कर…
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel