[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें

नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें

0
नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें
AI image

Skin Care Mistakes: हम सभी साफ और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर दिन नहाते हैं. हमें लगता है कि जब हम नहा लेंगे तो हमारी स्किन अंदर से साफ होकर ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बन जाएगी. अगर आपकी सोच भी बिलकुल ऐसी ही है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अनजाने में हर दिन नहाते समय दोहराते हैं. जब आप इन गलतियों को बिना सुधारे लंबे समय तक दोहराते रहते हैं तो आपकी स्किन सिर्फ अपनी नेचुरल ग्लो को खो नहीं देती है बल्कि कई बार बुरी तरीके से डैमेज भी हो सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको नहाते समय की जाने वाली इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

बहुत गर्म पानी से नहाना

भले ही सर्दियों के दिनों में गर्म पानी से नहाना आपको अच्छा लगता हो, लेकिन हद से ज्यादा गर्म पानी से नहाना आपकी स्किन के लिए हमेशा ही हानिकारक साबित होती है. जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल खत्म हो जाती है. बार-बार ऐसा होने की वजह से आपकी स्किन ड्राई और बेजान लगने लगती है. आपकी स्किन डैमेज न हो इसलिए कोशिश करें कि नहाने समय सिर्फ गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल है.

यह भी पढ़ें: महंगी क्रीम नहीं, ये 6 आदतें बनाती हैं चेहरे को जवान! उम्र से छोटे दिखना है तो जरूर करें ट्राई

बार-बार साबुन या बॉडी वॉश लगाना

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे नहाते समय अपन पूरे शरीर पर एक बार से ज्यादा साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने लगते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन में मौजूद सुरक्षा लेयर कमजोर पड़ जाती है. आपकी इस गलती की वजह से आपको खुजली, ड्राइनेस और डल स्किन की प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ जाता है. अगर आप नहाते समय साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक मॉइस्चराइयाजिंग साबुन का ही इस्तेमाल करें.

स्किन को जोर से रगड़ना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे नहाते समय तौलिये या फिर लूफा को जोर-जोर से अपनी स्किन को रगड़ने लगते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से गंदगी साफ हो जाएगी. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो बता दें आपकी यह गलती आपकी स्किन को डैमेज करना शुरू कर देती है. ऐसा करने से आपको स्किन लाल और सेंसिटिव भी हो जाती है. अगर आप अपनी स्किन को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो नहाते समय हल्के हाथों से ही स्किन को रगड़ें.

नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर न लगाना

यह एक ऐसी गलती है जिसे सबसे ज्यादा लोग दोहराते हैं. जब आप नहाकर निकलते हैं तो आपकी स्किन काफी तेजी से अपनी मॉइस्चर को खोने लगती है. ऐसे में अगर आप नहाने के तुरंत बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको स्किन ड्राई और बेजान दिखने लगती है. कोशिश करें कि नहाने के 3 से लेकर 5 मिनट के अंदर चेहरे पर मॉइस्चराजार लगा ही लें.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत दिखने के चक्कर में महिलाएं कर बैठती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह हो रहा नुकसान

Previous article अक्षरा सिंह पर लगा पवन-ज्योति का घर उजाड़ने का आरोप, जानिए पूरा मामला
Next article माह-ए-रमजान शुरू, इबादत व रहमत के साथ मुस्लिम समुदाय ने रखा पहला रोजा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel