[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sidhu Moosewala के घर गूंजने वाली है किलकारी, 58 की उम्र में सिंगर की मां बनने वाली हैं मां

Sidhu Moosewala के घर गूंजने वाली है किलकारी, 58 की उम्र में सिंगर की मां बनने वाली हैं मां

0
Sidhu Moosewala के घर गूंजने वाली है किलकारी, 58 की उम्र में सिंगर की मां बनने वाली हैं मां
Sidhu Moosewala Mom Pregnant through ivf

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. आपको बता दें पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिधू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है, के माता-पिता अपने परिवार में एक नए सदस्य के आने की उम्मीद कर रहे हैं. Indian Express में छपी न्यूज़ के अनुसार, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर आने वाले महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. पता हो कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की अकेली औलाद थे.

प्रेग्नेंट हैं दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां
आपको बता दें मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी.

आईवीएफ क्या है?

आईवीएफ (IVF) का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है. जब शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है. इसलिए इसे आईवीएफ कहा जाता है. एक बार जब अंडे निषेचित हो जाते हैं, तो भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है. आईवीएफ प्रक्रिया में शुक्राणु और अंडे का मिश्रण शामिल होता है. यह आमतौर पर एक डिश में तब तक होता है जब तक कि निषेचन नहीं हो जाता. हालांकि, आईवीएफ एक जटिल प्रक्रिया हो सकती है। इसलिए, विभिन्न मानदंडों की जांच करना महत्वपूर्ण है.

गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने की थी हत्या
जानकारी दे दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी. पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था.

Previous article Narendra Modi: तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर राज्य को दशकों से लूटने का लगाया आरोप
Next article Kia Seltos का अब होगा खेला! आ रही Hyundai की नई कार
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel