[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा

Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा

0
Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा
गमले में शिमला मिर्च उगाने के टिप्स (Image - Gemini)

Shimla Mirch Growing Tips: घर की बालकनी और खिड़कियों से लेकर घर की छत तक आजकल लोग गमले में सब्जियां उगा रहे हैं. इन दिनों शिमला मिर्च की होम गार्डनिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह है कि शिमला मिर्च बहुत कम जगह में तेजी से उग जाती है. इसकी देखभाल करना भी मुश्किल नहीं होता है. अगर सही समय और सही मिट्टी में इसे लगाया जाए तो 2-3 महीने के अंदर पौधे में शिमला मिर्च आने शुरू हो जाते हैं. पोषण से भरपूर इस सब्जी में विटामिन सी, ए और ई की मात्रा अधिक रहती है. यहां हम आपको गमले में शिमला मिर्च लगाने का आसान तरीका बताएंगे.

गमले में ऐसे लगाएं शिमला मिर्च का पौधा

शिमला मिर्च उगाने के लिए पहले अच्छी क्वालिटी के बीज लें. बीज बोने के लिए छोटे ग्रो बैग, ट्रे या नर्सरी बैग का इस्तेमाल करें. वहीं इसकी मिट्टी के लिए कोकोपीट या कोपीट कॉइन भिगोकर हल्की और भुरभुरी मिट्टी तैयार करें. इसके बीजों को आप करीब 1 सेंटीमीटर गहराई में लगाएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर ढक दें. फिर आप इसमें थोड़ा पानी दें, ताकि मिट्टी गीली हो जाए.

इसे भी पढ़ें: How To Grow Sadabahar Plant: घर को रखें सालभर फूलों से हरा-भरा, लगाएं खूबसूरत सदाबहार का पौधा

10 दिनों में अंकुरित होंगे बीज

शिमला मिर्च के बीज आमतौर पर 7 से 10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं. हालांकि कई बार यह मौसम पर भी निर्भर करता है. बीज लगे इसके गमले को हल्की धूप वाली जगह पर रखें. इसका पौधा जब 4 – 6 इंच का हो जाए और उसमें 4-5 पत्तियां निकल आएं उसके बाद आप इसे गमले या ग्रो बैग में शिफ्ट कर दें. पौधे को नए गमले में लगाने के बाद इसमें हल्का पानी दें और कुछ दिनों तक इसे कड़ी धूप से बचाएं.

खाद का ध्यान रखना जरूरी

पौधे को गमले में शिफ्ट करने के लगभग 15 दिन बाद इसमें खाद देना शुरू करें. आप चाहें तो इसमें 15 दिन में गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या सरसों की खली दे सकते हैं. फूल आने से पहले बोन मील या फास्फोरस वाली खाद देना सही रहता है. पौधे में लगभग 30 दिन में फूल आने लगते हैं जबकि 3 महीने में शिमला मिर्च दिखने लगती है.

इसे भी पढ़ें: How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

इसे भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel