[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sawan Special Sabudana Barfi: सावन में है मीठा खाने का मन, तो बनाएं स्पेशल स्वीट डिश 

Sawan Special Sabudana Barfi: सावन में है मीठा खाने का मन, तो बनाएं स्पेशल स्वीट डिश 

0
Sawan Special Sabudana Barfi: सावन में है मीठा खाने का मन, तो बनाएं स्पेशल स्वीट डिश 
sabudana barfi (AI Image)

Sawan Special Sabudana Barfi: सावन का महीना चल रहा है. इस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती और प्रकृति की खूबसूरती देखने बनती है. सावन के महीने में लोग व्रत भी करते हैं. व्रत के दिनों खाने-पीने का ध्यान रखना पड़ता है. व्रत में लोग साबूदाने का इस्तेमाल करते हैं. इससे कई चीजों को तैयार किया जा सकता है. आप इस बार सावन के महीने में कुछ बनाना चाहते हैं तो आप साबूदाना की बर्फी को बना सकते हैं. ये बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस आर्टिकल से जानते हैं साबूदाने की बर्फी बनाने की आसान विधि के बारे में. 

साबूदाना बर्फी बनाने के लिए सामग्री 

  • साबुदाना- 1 कप
  • दूध- 2 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • कटे हुए काजू- 2 बड़े चम्मच 
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच 

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी 

साबूदाना बर्फी बनाने की विधि 

  • साबूदाना बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गरम करें और कम आंच पर साबूदाना को रोस्ट करें. जब ये हल्के से क्रिस्पी हो जाए तब आप इस उतार लें. साबूदाना को ठंडा कर लें और मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर में पीस लें. 
  • अब आप दूध को गर्म करने के लिए रख दें. अब आप इसको तब तक गर्म करें जब तक दूध गाढ़ा नहीं हो जाए. अब एक कड़ाही को आप गर्म करें इसमें घी को डालें. घी के पिघलने के बाद आप साबूदाने के पाउडर को मिक्स करें और कम आंच पर इसे चलाएं. थोड़ी देर तक इसे चलाते रहें.
  • अब आप इसमें दूध को डाल दें और लगातार चलाते रहें. अब आप इसमें चीनी को मिक्स कर दें और इसे गाढ़ा होने तक मिक्स करें. जब ये गाढ़ा होने लग जाए तब आप इसमें काजू और बादाम को मिक्स कर दें.
  • अब इसमें आप इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. ये एक डो के जैसा तैयार हो जाए तब आप उतार लें. अब आप एक प्लेट में घी को डालें और इस मिश्रण को आप प्लेट में डालकर सेट कर लें ऊपर से आप बारीक कटा काजू और बादाम को डालें. आप इसे ठंडा कर लें और मनचाहे शेप में काट लें. आपका साबूदाने की बर्फी तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी

यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

Previous article Vastu Tips: मुख्य द्वार की दिशा का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव, जानें शुभ-अशुभ
Next article Bihar News: “पढ़ाई चाहिए साहब!”—स्कूली बच्चों की आवाज़ पहुंची डीएम तक, शिक्षक बहाली का मिला भरोसा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel