[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नाम सुनते ही आएगी हंसी लेकिन स्वाद लेते ही कहेंगे- वाह! सावन में घर पर ऐसे बनाएं बनारस की ‘पलंगतोड़ मिठाई’

नाम सुनते ही आएगी हंसी लेकिन स्वाद लेते ही कहेंगे- वाह! सावन में घर पर ऐसे बनाएं बनारस की ‘पलंगतोड़ मिठाई’

0
नाम सुनते ही आएगी हंसी लेकिन स्वाद लेते ही कहेंगे- वाह! सावन में घर पर ऐसे बनाएं बनारस की ‘पलंगतोड़ मिठाई’
Pic Credit- Facebook

Sawan Recipe, Palang Tod Mithai: क्या आपने कभी ऐसी मिठाई का नाम सुना है जिसे सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाए. जी हां बनारस के एक मिठाई का ऐसा ही नाम जिसे सुनते ही लोग हंसने लग जाए. हम बात कर रहे हैं ‘पलंगतोड़ मिठाई’ की. बनारस के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. इसका स्वाद ऐसा है कि आपने इसे एक बार खा लिया तो इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. सावन में कई मंदिरों पर इसका भोग लगाया जाता है. लेकिन सवाल उठता है कि इसे घर बनाया कैसे जाए. आज हम उत्तर भारत के इस पारंपरिक मिठाई को बनाने का तरीका बताएंगे. अगर आपने इसे बना लिया तो यकीन मानिये इस मिठाई की मिठास आपके मुंह में हमेशा के लिए घुल जाएगी.

पलंगतोड़ मिठाई क्यों है खास?

बनारस के गलियों की मिठाई दुकानों में ‘पलंगतोड़’ मिठाई को बड़े चाव से खाया जाता है. खासकर सावन के दौरान कांवड़ मंदिरों में भोग लगाया जाता है. इसके अलावा यह अन्य विभिन्न तीज-त्योहारों के अवसर पर खूब बिकती और बनाई जाती है. इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें शरीर को ताकत देती हैं, जिसका स्वाद लाजवाब होता है.

Also Read: Stuffed Hari Mirch Pakora:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्टफ्ड हरी मिर्च के कुरकुरे पकौड़ा

पलंगतोड़ मिठाई बनाने की जरूरी सामग्री

  • मावा (खोया)- 500 ग्राम
  • देशी घी- 3-4 बड़े चम्मच
  • दरदरी चीनी- 200 ग्राम
  • काजू, बादाम, पिस्ता- 50-50 ग्राम (कुटे हुए)
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गुलाब जल- 1 छोटा चम्मच
  • जायफल पाउडर (वैकल्पिक)- एक चुटकी
  • केसर दूध (वैकल्पिक)- 2 चम्मच

कैसे करें तैयार

पलंगतोड़ मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें और उसमें मावा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. जब मावा का रंग बदलने लग जाए और उससे खुशबू आने लगे तो ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम और पिस्ता डालें. इसके बाद उसे 2-3 मिनट तक साथ में भूनें ताकि सब कुछ अच्छे से मिल जाएं. अब आंच धीमी कर उसमें चीनी डाल दें. चीनी मिलाते ही यह थोड़ा गीला हो जाएगा. इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह फिर से गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो केसर वाला दूध भी डाल सकते हैं, इससे रंग और स्वाद दोनों निखरते हैं. अब एक थाली या ट्रे में घी लगाकर तैयार इसे डालें और चम्मच से फैला दें. ऊपर से थोड़ा सा ड्राई फ्रूट सजाएं. 1-2 घंटे तक इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें फिर अपनी पसंद के अनुसार चौकोर टुकड़ों में काट लें.

Also Read: Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और दानेदार मिल्क केक,वो भी आसान स्टेप्स में

Previous article Watch Video: उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर, डूबी शिव की प्रतिमा
Next article 10 लीटर नेपाली शराब के साथ सुपौल निवासी तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel