[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sawan Month: सावन का महीना भारतीय किसानों के लिए एक वरदान

Sawan Month: सावन का महीना भारतीय किसानों के लिए एक वरदान

0
Sawan Month: सावन का महीना भारतीय किसानों के लिए एक वरदान

Sawan Month: सावन का महीना पर्व और त्योहार के साथ हमारे हमारे लिए खुशियों का प्रतीक है बिल्कुल वैसे ही भारतीय किसानों के लिए भी यह बहुत खास होता है. इस समय बारिश होती है, जो खेती के लिए बहुत जरूरी है. सावन का महीना जुलाई-अगस्त में आता है और इस समय खूब बारिश होती है, जो हमारे खेतों को भरपूर पानी देती है. भारत में खेती ज्यादातर बारिश पर निर्भर करती है, इसलिए सावन की बारिश बहुत अहम होती है.सावन में अच्छी बारिश होने से किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद रहती है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ती है. इस लेख में हम जानेंगे कि सावन में खेती कैसे होती है और किसानों की जिंदगी इसपर कितनी निर्भर है.

फसल की बुवाई

सावन में किसान खरीफ फसलों की बुवाई करते हैं. इन फसलों में धान, मक्का, बाजरा, मूंग, उड़द, सोयाबीन, और कपास जैसी फसलें शामिल हैं. जिनकी खेती की जाती हैं. अच्छी बारिश होने पर फसलें अच्छे से उगती हैं.

https://youtu.be/N8AKlaA_6G8?si=tWn86FcmoI1lRiJL

खेत की तैयारी

सावन से पहले किसान अपने खेतों को तैयार करते हैं. वे खेतों को जोतते और मिट्टी को ठीक करते हैं ताकि बीज अच्छे से उग सकें. बारिश के समय मिट्टी में नमी रहती है, जो फसल के लिए बहुत जरूरी है.

Also Read: Home and Lifestyle: मानसून आते ही कूलर एसी बंद, पैक करने से पहले ऐसे करें सफाई

Also Read: Fashion Tips : फॉर्मल लुक को स्‍टाइलश बनाना सीखें, ये रही कुछ 8 आसान टिप्स

Also Read: Baby Names: अगर बारिश के मौसम में हुआ है बच्चे का जन्म, तो खूब जचेगा ये नाम

पानी का बचाव

सावन की बारिश से किसान तालाब, कुएं, और नहरों में पानी जमा करते हैं. यह पानी बाद में काम आता है जब बारिश कम होती है. इसके अलावा, यह पानी जमीन के नीचे जाकर जल स्तर को भी बढ़ाता है.

पशुपालन

सावन में हरा चारा भरपूर मिलता है, जो पशुओं के लिए अच्छा होता है. इससे गाय, भैंस, और बकरियों का दूध भी बढ़ता है. यह किसानों के लिए एक और आय का साधन बनता है.

Also Read: Vastu Tips: लव लाइफ की परेशानी को मोर पंख से करें दूर, बस करें ये उपाय

ज्यादा बारिश से मुश्किलें

सावन की बारिश फायदेमंद होती है, लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा बारिश से बाढ़ आ जाती है, जिससे फसलें खराब हो सकती हैं. इसके अलावा, कीड़े और बीमारियाँ भी फसलों को नुकसान पहुँचा सकती हैं.

कुल मिलाकर, सावन का महीना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस समय की बारिश फसलों की अच्छी पैदावार सुनिश्चित करती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel