[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी

Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी

0
Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी
sabudana rabdi ( AI Image)

Sawan 2025 Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में लोग सोमवार का व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा और आराधना करते हैं. व्रत के दौरान खाने पीने का ख्याल रखना जरूरी होता है. इस मौके पर लोग फलाहार का सेवन करते हैं. व्रत के दिनों में साबूदाने का सेवन बहुत आम है. साबूदाना से कई चीजों को बनाया जाता है जैसे खीर, वड़ा या खिचड़ी. अगर आप साबूदाना से कुछ अलग और टेस्टी चीज को ट्राई करना चाहते हैं तो आप साबूदाना रबड़ी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और आपको ये काफी पसंद आएगा. 

साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए सामग्री 

  • साबूदाना- आधा कप 
  • दूध- एक लीटर 
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • काजू- एक चम्मच बारीक कटा हुआ
  • बादाम- एक चम्मच बारीक कटा हुआ. 

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

साबूदाना रबड़ी बनाने की विधि 

  • साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को धोकर पानी में भिगो दें. अब आप इसे एक से दो घंटे तक भिगो दें. 
  • दूध को आप गर्म करें. दूध को किसी मोटे बेस वाले बर्तन में कम आंच पर गर्म करें. इसे तब तक गर्म करना है जबतक दूध आधा न हो जाए. बीच में दूध को चलाते रहें.
  • अब आप साबूदाना से पानी को छान लें और इसे दूध में डालें. अब धीमी आंच पर इसे पकाएं. इसे बीच बीच में चलाते रहें नहीं तो साबूदाना चिपक सकता है. जब साबूदाना सॉफ्ट हो जाए तो इसमें आप चीनी और इलायची पाउडर डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए पकाएं.
  • अब इसमें आप बारीक कटे काजू और बादाम को डालें. आपका साबूदाना रबड़ी तैयार है. इसे सर्व करें और ऊपर से आप बारीक कटा हुआ काजू और बादाम को डालें.

यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

Previous article Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की 
Next article न कोई डिग्री, न ढंग की ड्रेसिंग सेंस और बन गए बिजनेस टाइकोन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel