[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ट्राई करें रिफ्रेशिंग सौंफ-खीरा शरबत, मालविका ने शेयर की रेसिपी

घर पर ट्राई करें रिफ्रेशिंग सौंफ-खीरा शरबत, मालविका ने शेयर की रेसिपी

0
घर पर ट्राई करें रिफ्रेशिंग सौंफ-खीरा शरबत, मालविका ने शेयर की रेसिपी
सौंफ खीरा शरबत (इमेज-इंस्टाग्राम@thespicystory )

Saunf Kheera Sharbat: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए घरों में तरह-तरह के शरबत बनाए जाते हैं. इस मौसम में सौंफ का शरबत भी अक्सर बनाया जाता है. अगर आप सिंपल सौंफ के शरबत को नया ट्विस्ट देकर बनाना चाहते हैं तो खीरा सौंफ का शरबत ट्राई कर सकते हैं. इस शरबत को आप आसानी से बना सकते हैं और घरवालों या मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी सौंफ खीरा का शरबत बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर मालविका का तरीका ट्राई कर सकते हैं. सौंफ खीरा का शरबत बनाने की रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर किया है. 

सौंफ खीरा का शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सौंफ- आधा कप 
  • मिश्री- एक चौथाई कप
  • हरी इलायची- 1-2
  • खसखस- 1 छोटा चम्मच
  • गोंद कतीरा- 1 बड़ा चम्मच (भिगोया हुआ)
  • सब्जा सीड्स- 1 बड़ा चम्मच (भिगोए हुए)
  • खीरा का रस- एक चौथाई कप
  • काला नमक- स्वादानुसार 
  • नींबू- 2 
  • पानी

सौंफ खीरा का शरबत कैसे तैयार करें?

  • सौंफ खीरा का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में सौंफ को डाल दें. इसके बाद आप इसमें मिश्री, हरी इलायची और खसखस डालकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें. आपका सौंफ पाउडर तैयार है. आप इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं. 
  • अब आप एक बर्तन में भिगोया हुआ गोंद कतीरा, भिगोए हुए सब्जा सीड्स को डाल दें. इसके बाद आप 3 बड़े चम्मच तैयार सौंफ पाउडर का डाल दें. 
  • अब आप खीरे का रस, स्वादानुसार काला नमक, नींबू का रस और पानी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपका शरबत तैयार है. 
  • शरबत को सर्व करने के लिए आप एक गिलास में बर्फ के टुकड़े और कुछ पुदीने के पत्ते डालें. ऊपर से तैयार किया हुआ शरबत डालें. ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद

Previous article चैत्री नवरात में अब रेल यात्रा के दौरान मिलेगा व्रत थाली, जानिए कैसे करें ऑर्डर
Next article JDU MLA विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के हॉस्पिटल में तोड़ा दम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel