[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

0
बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद
बिना लहसुन और प्याज का इस्तेमाल किये डिनर में क्या बनाएं Ai image

Dinner Recipe Ideas: अक्सर त्योहारों, पूजा-पाठ या फिर किसी खास व्रत के दिनों में हमारे घरों में बिना लहसुन-प्याज का इस्तेमाल किये खाना बनाया जाता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो नॉर्मल दिनों में भी सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं. जब इस तरह की चीजें बनाने की बात आती है तो अक्सर हम यह सोचते हैं कि बिना प्याज और लहसुन के वह स्वाद नहीं आ पाएगा. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. इंडियन मसालों और खाना पकाने की सही टेक्नीक अगर आप अपनाना जानते हैं, तो बिना लहसुन और प्याज का इस्तेमाल किये भी इतना टेस्टी खाना बना लेंगे कि सभी अपनी उंगलियां चाटने को मजबूर ही हो जाएंगे. तो चलिए जानते है 3 ऐसी आसान और जबरदस्त रेसिपीज के बारे में, जिन्हें आप बिना प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किये बना सकते हैं. ये सभी डिशेस आपकी डिनर को और भी ज्यादा स्पेशल बना देंगी.

बिना प्याज और लहसुन के बनाएं शाही पनीर

शाही पनीर लगभग हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन इसे बिना प्याज और लहसुन के कैसे बनाया जाए यह समझ में नहीं आता है. अगर आप बिना प्याज और लहसुन के रिच और क्रीमी ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए प्याज और लहसुन की जगह पर टमाटर, काजू और मखाने का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले काजू, मखाने और पके हुए टमाटर को थोड़े से पानी के साथ पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद तैयार किया गया टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए. अब आपको इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाना है. ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़ा सा दूध या मलाई ऊपर से डालें. लास्ट में पनीर के टुकड़े और थोड़ी सी कसूरी मेथी क्रश करके डालें. आपकी गर्मागर्म शाही पनीर तैयार है, इसे तंदूरी रोटी या नान के साथ परोसें.

हलवाई स्टाइल आलू और टमाटर की सब्जी

यह एक ऐसी एवरग्रीन सब्जी है जिसे पूरी, पराठे या चावल किसी के भी साथ भी एन्जॉय करके खाया जा सकता है. आपको शायद हैरानी हो लेकिन बिना प्याज-लहसुन के इसका स्वाद और भी निखर कर आता है. आलू और टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को हाथों से मोटा-मोटा फोड़ लें. इसके बाद एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. इसके बाद बारीक कटे टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं. जब टमाटर गल जाएं, तो धनिया पाउडर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और अमचूर पाउडर डालें. मसालों के भुनने के बाद इसमें आलू और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबलने दें. लास्ट में इसमें हरा धनिया और थोड़ा सा गरम मसाला डालें.

बिना प्याज और लहसुन के कश्मीरी दम आलू

दम आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. कश्मीरी दम आलू की सबसे खास बात ही यही है कि इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सौंफ और सोंठ यानी कि सूखे अदरक का जादुई स्वाद होता है. कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे साइज के आलुओं को छीलकर फॉर्क की मदद से उनमें छेद कर लें और गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें. अब एक कटोरी में गाढ़ा दही लें और उसमें कश्मीरी लाल मिर्च, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और जीरा पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करके हींग का तड़का लगाएं और दही का मिश्रण डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. जब मसाला तेल छोड़ दे, तो फ्राई किए हुए आलू और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर 15 मिनट पकाएं. आपकी कश्मीरी दम आलू तैयार है डिनर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

Previous article Awarapan 2 में विलेन का किरदार निभाएंगी ये दिग्गज अभिनेत्री, इमरान हाशमी संग होगा मुकाबला
Next article पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने प्रेमी की हत्या कर दी, पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel