[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शनिवार को घर में पड़ी ये चीजें ही बन जाती हैं परेशानी की जड़, समय रहते पाएं छुटकारा नहीं तो हो जाएगी देर

शनिवार को घर में पड़ी ये चीजें ही बन जाती हैं परेशानी की जड़, समय रहते पाएं छुटकारा नहीं तो हो जाएगी देर

0
शनिवार को घर में पड़ी ये चीजें ही बन जाती हैं परेशानी की जड़, समय रहते पाएं छुटकारा नहीं तो हो जाएगी देर
शनिवार के लिए वास्तु टिप्स AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा हो सकता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो जीवन में सुख और समृद्धि लाने वाले बदलाव होते हैं, जबकि अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की गंभीर समस्याएं भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शनिवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. शनिवार के दिन को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है जिन्हें कर्म, न्याय और डिसिप्लिन का भी प्रतीक माना जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शनिवार के दिन भूलकर भी अपने घर पर नहीं रखना चाहिए. घर पर रखी ये चीजें निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं और साथ ही पैसों के नुकसान, स्ट्रेस और जीवन में आ रही रुकावटों का कारण भी बन सकते हैं. तो चलिए घर पर रखी इन अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

टूटा हुआ फर्नीचर या खराब सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन आपको अपने घर में कभी भी टूटा-फूटा फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर बेकार की चीजों को नहीं रखना चाहिए. घर पर रखी ये चीजें वास्तु दोष को बढ़ाने का काम करते हैं. इस तरह की चीजें निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं जो आपके घर की शांति को जड़ से खत्म करने की काबिलियत रखते हैं. अगर आपके घर पर इस तरह की चीजें हैं तो उन्हें बाहर निकाल दें या फिर रिपेयर करवाकर घर में रखें.

यह भी पढ़ें: गुरुवार और शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, छोटी सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

जंग लगे लोहे के सामान

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि शनिवार का जो दिन होता है उसका सीधा संबंध शनि देव से होता है. अगर इस दिन घर पर जंग लगे हुए लोहे के औजार, टूटे हुए ताले या फिर पुराने लोहे के सामानों को रखा जाए तो आगे चलकर ये आर्थिक नुकसान और मेंटल स्ट्रेस का कारण बन सकते हैं. अगर आपके घर पर इस तरह की कोई भी चीज है तो आपको उसे जितनी जल्दी हो सके हटा देना चाहिए.

घर पर न रखें गंदे और फटे कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन आपको घर पर कभी भी गंदे, फटे या फिर काफी ज्यादा पुराने कपड़ों को नहीं रखना चाहिए. इस तरह के कपड़ों का घर पर होना निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं. घर पर रखे इस तरह के कपड़े पॉजिटिव एनर्जी को कम कर देते हैं जिस वजह से परिवार के सदस्यों के मन में उदासी और आलस बढ़ सकता है. अगर आपके घर पर इस तरह के कपड़ें हैं तो उन्हें किसी जरूरतमंद को दान कर देना सबसे शुभ है.

बेकार की काले रंग की चीजें

काले रंग को भले ही शनिदेव से जुड़ा माना जाता है, लेकिन फिर भी घर पर हद से ज्यादा काली चीजें होना बैलेंस को बिगाड़ सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन बेवजह काले रंग के पर्दे. चादरें या फिर डेकोरेटिव आइटम्स घर में रखने से निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. अगर आप घर पर काले रंग की चीजें रखते ही हैं तो उन्हें सीमित मात्रा में रखने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां
Next article अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel