[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sambar Masala Homemade: स्वाद और खुशबू से भरपूर घर का सांभर मसाला, इस तरह से करें तैयार

Sambar Masala Homemade: स्वाद और खुशबू से भरपूर घर का सांभर मसाला, इस तरह से करें तैयार

0
Sambar Masala Homemade: स्वाद और खुशबू से भरपूर घर का सांभर मसाला, इस तरह से करें तैयार
home made sambar powder ( AI Image)

Sambar Masala Homemade: स्वादिष्ट सांभर बनाने के लिए जरूरत होती है अच्छे सांभर मसाला पाउडर की. सांभर को इडली, डोसा के साथ सर्व किया जाता है. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले सांभर पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं. इसकी रेसिपी आसान है और ये जल्दी रेडी भी हो जाता है. तो आइए जानते हैं होममेड सांभर पाउडर बनाने की विधि के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से. इस मसाले से जब आप सांभर बनाएंगे तो सभी लोग आपके द्वारा बनाई डिश की दिल खोलकर तारीफ करेंगे. 

सांभर पाउडर बनाने के लिए सामग्री

  • धनिया के दाने- आधा कप 
  • उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच 
  • सूखी लाल मिर्च- 10-12
  • मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ते- 15-20
  • चना दाल- 2 बड़े चम्मच 
  • जीरा- 2 चम्मच 
  • हींग
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च- एक चम्मच 

यह भी पढ़ें- Sooji Set Dosa: अब घंटों का इंतजार नहीं, झटपट रवा से बनाएं इंस्टेंट सेट डोसा

सांभर पाउडर बनाने की विधि ( Sambar Masala Recipe)

  • सांभर पाउडर बनाने के लिए आप एक पैन को गर्म करें. जब पैन गर्म हो जाए तो आप इसमें उड़द दाल, चना दाल को रोस्ट करें. 
  • अब इसमें सूखी लाल मिर्च को भी डालें. जब आप मसाला तैयार कर रहे हैं तो आंच को धीमा रखें. 
  • अब इसमें आप धनिया के दाने, जीरा और मेथी दाने को भी डालें. अब इसमें काली मिर्च और करी पत्ते को भी डालकर रोस्ट कर लें. अब इसमें हींग और हल्दी पाउडर को भी दाल कर हल्का रोस्ट कर लें. अब सभी चीजों को निकाल लें और इसको ठंडा कर मिक्सी में बारीक पीस लें. 
  • मसालों को बारीक पीस लेने के बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

Previous article जिस सीरीज में होनी थी विराट कोहली-रोहित शर्मा की वापसी, उसे कर दिया रद्द, सामने आई वजह
Next article मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नौ जुलाई को हड़ताल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel