[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Vada Chaat Recipe: बड़े चाव से खाएंगे सब बनाकर तो देखें साबूदाना वडा चाट

Sabudana Vada Chaat Recipe: बड़े चाव से खाएंगे सब बनाकर तो देखें साबूदाना वडा चाट

0
Sabudana Vada Chaat Recipe: बड़े चाव से खाएंगे सब बनाकर तो देखें साबूदाना वडा चाट

Sabudana Vada Chaat Recipe: त्योहारों और व्रत-उपवास के दिनों में साबूदाना से बनी डिशेस का खास महत्व होता है. साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना खीर तो आपने अक्सर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाना वडा चाट का स्वाद चखा है? यह रेसिपी न केवल बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि पेट को हल्की और ऊर्जा देने वाली भी होती है. खास बात यह है कि इसे आप व्रत के दौरान भी खा सकते हैं.

बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम साबूदाना वड़ा जब दही, चटनी और मसालों के साथ मिल जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

Sabudana Vada Chaat Recipe: साबूदाना वडा चाट बनाने के लिए आपको चाहिए ये आवश्यक सामग्री

Sabudana Cutlets, Or Sabudana Tikki
Sabudana cutlets, or “sabudana tikki,
  • साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
  • उबले हुए आलू – 2 (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • मूंगफली – ¼ कप (भुनी और मोटी पिसी)
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • तेल – तलने के लिए

Sabudana Vada Chaat के लिए टॉपिंग करें रेडी जुटाएं ये सामग्री

  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • इमली की चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच
  • भुजिया या सेव – ½ कप
  • सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

साबूदाना वडा चाट बनाने की विधि

सबसे पहलें साबूदाने को धोकर 5-6 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. भीगने के बाद इसका सारा पानी निकाल लें. एक बड़े बाउल में भीगे हुए साबूदाना, उबले और मैश किए आलू, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

मिक्स्चर से छोटे-छोटे गोले बनाकर हथेली से दबाकर वड़ा का आकार दें. कढ़ाही में तेल गरम करें और वड़ों को सुनहरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. सर्विंग प्लेट में वड़े रखें. उन पर दही डालें, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. फिर ऊपर से सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुजिया और अनार के दाने डालकर सजाएं.

 इसे तुरंत परोसें और कुरकुरेपन के साथ दही-चटनी का मजा लें.

त्योहार के व्रत या फिर हल्के-फुल्के नाश्ते के लिए साबूदाना वडा चाट एक बेहतरीन विकल्प है. एक बार आप इसे बनाएंगे तो यकीनन हर कोई बड़े चाव से खाएगा.

Also Read: Mango Potato Tikki Chaat Recipe: ट्राय करें चटपटी आम और आलू से बनी लजीज चाट

Also Read: Cucumber Sweet Corn Chat Recipe: नाश्ते में खाना है कुछ हल्का तो बनाएं ये खीरा-स्वीट कॉर्न चाट भेल रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel