[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Roti Sandwich Recipe: रात की बची रोटियों से मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, एक बार खाया तो रोज बनाने का करेगा मन

Roti Sandwich Recipe: रात की बची रोटियों से मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, एक बार खाया तो रोज बनाने का करेगा मन

0
Roti Sandwich Recipe: रात की बची रोटियों से मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, एक बार खाया तो रोज बनाने का करेगा मन
रोटी सैंडविच रेसिपी AI generated image

Roti Sandwich Recipe: सुबह-सुबह नाश्ते में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट भी हो, हेल्दी भी और सबको पसंद भी आए. अगर आपके घर में रात की बची हुई रोटियां रखी हैं और आप रोज-रोज ब्रेड वाला नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो रोटी सैंडविच आपके लिए एक परफेक्ट देसी ऑप्शन है. यह रेसिपी खासतौर पर ब्रेकफास्ट के लिए बनाई गई है, क्योंकि इसमें बिना ज्यादा तेल और बिना किसी महंगे सामान के ऐसा नाश्ता तैयार हो जाता है जो पेट भी भरता है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे बच्चों के टेस्ट के हिसाब से भी बना सकते हैं. यही वजह है कि यह सैंडविच घर के छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट बन जाता है.

रोटी सैंडविच के लिए चाहिए सिर्फ ये सामग्री

  • 4 गेहूं की रोटियां
  • 1 उबला हुआ आलू अच्छे से मैश किया हुआ
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच हरा धनिया
  • बटर या घी सेंकने के लिए
  • हरी चटनी या टोमैटो सॉस

यह भी पढ़ें: Mooli Pyaaz Paratha Recipe: बिल्कुल मां के हाथों जैसा स्वाद देगा मूली-प्याज का ये पराठा, सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता

रोटी सैंडविच बनाने का सबसे आसान तरीका

  • रोटी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किया हुआ आलू लें. अब इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर टेस्टी स्टफिंग तैयार कर लें.
  • अब एक रोटी लें और उस पर हल्का सा बटर या हरी चटनी लगाएं. इसके ऊपर तैयार स्टफिंग फैलाएं और दूसरी रोटी रखकर हल्के हाथ से दबा दें. इसी तरह बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें.
  • इसके बाद तवा गर्म करें और फिर थोड़ा सा बटर या घी डालें और सैंडविच को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इसे सैंडविच मेकर में भी बना सकते हैं.

परोसने का तरीका

गर्मागर्म रोटी सैंडविच को बीच से काटकर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आलू की जगह पनीर, उबली सब्जियां या स्प्राउट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

Previous article ईओ ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
Next article लार्ड मिंटो टॉवर चौक को अतिक्रमण से कराया मुक्त
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel