[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Roasted Chana Barfi: भुना चना से तैयार करें टेस्टी बर्फी, स्वाद ऐसा कि घरवाले करेंगे हर बार बनाने की डिमांड

Roasted Chana Barfi: भुना चना से तैयार करें टेस्टी बर्फी, स्वाद ऐसा कि घरवाले करेंगे हर बार बनाने की डिमांड

0
Roasted Chana Barfi: भुना चना से तैयार करें टेस्टी बर्फी, स्वाद ऐसा कि घरवाले करेंगे हर बार बनाने की डिमांड
Roasted Chana Barfi (AI Image)

Roasted Chana Barfi: शाम के समय चाय के साथ भुना हुआ चना तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या आपने भुने हुए चने से बनी बर्फी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार इसे जरूर बनाकर देखें. इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. इस बर्फी को बनाने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से चना बर्फी बनाने की रेसिपी. 

चना बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • भुना हुआ चना- 1 कप
  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 10-12 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • बादाम- 10-12 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

चना बर्फी को कैसे तैयार करें?

  • चना बर्फी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप चने को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें. अब आप कड़ाही में 1 चम्मच घी डाल दें. इसमें आप काजू और बादाम को डालकर भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. अब आप कद्दूकस किया हुआ गुड़ को डाल दें. थोड़ा पानी डालकर गुड़ को पिघला लें. धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह से पिघलने दें. इसे आप उतार लें.
  • अब आप एक दूसरी कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप आधा कप घी को डाल दें. इसमें आप चना का पाउडर डाल दें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. जब इसका रंग बदल जाए और अच्छी खुशबू आने लगे तब आप इसमें गुड़ की चाशनी को डाल दें. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें. इसमें आप इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें. एक चम्मच काजू और बादाम को डालकर मिला लें. 
  • अब आप एक प्लेट या ट्रे में घी को लगा लें. मिश्रण को डालें और एक समान फैला दें. ऊपर से आप बचे हुए काजू और बादाम को डालकर हल्के हाथों से दबा दें. हल्का ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel