[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

0
Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक
राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स AI generated image

Rice Flour Potato Pops: अगर आप बच्चों के लिए ऐसे स्नैक की तलाश में हैं जो सिर्फ उन्हें पसंद न आए बल्कि उनके सेहत के लिए फायदेमंद भी हो तो राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स एक बेहतरीन चॉइस है. छोटे-छोटे ये पॉप्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से उतने ही सॉफ्ट होते हैं. इस डिश की सबसे खास बात होती है कि इसमें मैदे का नहीं बल्कि चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. ये डिश काफी जल्दी बनकर तैयार हो जाती है जिस वजह से आप इसे सिर्फ शाम के नाश्ते में ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए भी तैयार कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे और भी टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियां भी इसमें जोड़ सकते हैं. तो चलिए जानते है राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स की आसान रेसिपी.

राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए आलू – 3 मीडियम साइज के
  • चावल का आटा – 1 कप
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक

राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स बनाने की रेसिपी

  • राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें चावल का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद आपको इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स यानी पॉप्स बना लेने हैं.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इन पोटैटो पॉप्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या तवे पर भी हल्के तेल में सेंक सकते हैं.

राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स को परोसने का तरीका

गर्मागर्म राइस फ्लोर पोटैटो पॉप्स को टमाटर सॉस, हरी चटनी या मेयोनीज के साथ परोसें. बच्चों के लिए आप इन्हें स्माइली फेस प्लेटिंग में सजाकर भी दे सकते हैं, जिससे उनका मन और भी खुश हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

Previous article Baby Names: अपने छोटे मेहमान के लिए चुनें प्यारे और खूबसूरत नाम, यहां देखें लिस्ट
Next article Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं सबसे हैंडसम, बहुत जल्दी बदलते हैं अपने पार्टनर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel