[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर बैठे पाएं कोरियन ग्लास स्किन, लगाएं मानसी का बताया राइस फेस मास्क 

घर बैठे पाएं कोरियन ग्लास स्किन, लगाएं मानसी का बताया राइस फेस मास्क 

0
घर बैठे पाएं कोरियन ग्लास स्किन, लगाएं मानसी का बताया राइस फेस मास्क 
राइस फेस मास्क (फोटो - इंस्टाग्राम @healthy_tipswithme)

Rice Face Mask for Pigmentation: स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और टैनिंग से बहुत लोग परेशान रहते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार पैसे खर्च करने के बाद भी कोई अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसे में घर पर कुछ चीजों से बनाया गया चावल का फेस मास्क त्वचा की देखभाल के लिए सही हो सकता है. चावल से बना फेस मास्क त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है. कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @healthy_tipswithme पर इस राइस फेस मास्क को बनाने का तरीका बताया है. उन्होंने बताया है कि अगर आप इस फेस मास्क को रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आपको कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने में मदद मिल सकती है. 

राइस फेस मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से पानी में धो लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर चावल को उबालें और इसे तब तक पकने दें जब तक चावल अच्छी तरह से नरम होकर ओवरकुक न हो जाएं. 
  • अब इसे ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में डालें. फिर इसमें कच्चा दूध डालकर अच्छे से ग्राइन्ड करके स्मूथ पेस्ट बना लें. अब आप इसे एक कटोरी में डालकर ऊपर से शहद मिलाएं. अब तैयार है आपका राइस फेस मास्क. इसे आप स्टोर करके 7 दिनों के लिए भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel