[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चावल से बनाएं टेस्टी ढोकला, नूपुर ने शेयर किया बनाने का तरीका

चावल से बनाएं टेस्टी ढोकला, नूपुर ने शेयर किया बनाने का तरीका

0
चावल से बनाएं टेस्टी ढोकला, नूपुर ने शेयर किया बनाने का तरीका
चावल का ढोकला (इमेज- इंस्टाग्राम@my_kitchenn_diaries

Rice Dhokla: ढोकला एक गुजराती डिश है जिसे आमतौर पर बेसन से तैयार किया जाता है. अगर आप बेसन से बने ढोकला से हटकर कुछ नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो कच्चे चावल से बना ढोकला बना सकते हैं. इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं. ढोकला को आप चटनी के साथ सर्व करें. कच्चे चावल से ढोकला बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर नूपुर ने इंस्टाग्राम अकाउंट @my_kitchenn_diaries पर शेयर की है. 

ढोकला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए

  • चावल- 1 कप
  • सूजी- एक चौथाई कप
  • दही- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • राई
  • हरी मिर्च- 1-2
  • तेल- 2 छोटे चम्मच
  • ईनो /बेकिंग सोडा- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 7-8
  • हरा धनिया- एक मुट्ठी (बारीक कटा हुआ)

ढोकला को कैसे तैयार करें?

  • ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे से दो से तीन बार धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें.
  • अब एक मिक्सर जार में चावल को डालें. इसमें आप सूजी और दही को भी डालकर बारीक पीस लें. 
  • तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. फिर इसमें नमक, चीनी, अदरक और हरी मिर्च को डाल दें. इसके बाद जीरा और एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अब जिस बर्तन में ढोकला बना रहे हैं उसमें पार्चमेंट पेपर लगा लें. 
  • अब आप घोल में बेकिंग सोडा या ईनो और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें. इसे आप बर्तन में डाल दें और 10 से 15 मिनट तक स्टीम होने दें. इसके बाद इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें. 
  • फिर चाकू की मदद से छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब तड़का तैयार करें. इसके लिए एक पैन में तेल को डालें. इसमें आप राई, कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता को डालें. इसके बाद ढोकला को डाल दें. ऊपर से बारीक कटी धनिया पत्ती को डालें. इस तरह से आप चावल से ढोकला को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका  

यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार

Previous article Maatrubhumi: रिलीज से 1 महीने पहले सलमान खान की फिल्म का नाम क्यों बदला? सामने आई असली वजह
Next article Bihar Board Result से पहले स्टूडेंट्स क्या करें? देखें स्मार्ट करियर आइडियाज
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel