[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

0
Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा
रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा रेसिपी (Image - Gemini)

Restaurant Style Corn Pakoda: शाम के नाश्ते में अगर आप कुरकुरा और मसालेदार खाने का दिल करे तो कॉर्न पकौड़ा बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. यह स्नैक्स खाने में स्वादिष्ट तो होता है सेहत के लिए यह हेल्दी भी होता है. इसे स्वीट कॉर्न, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता और मसाले डाल कर बनाया जाता है. आप चाहें तो चाय के साथ भी इसका आनंद ले सकते हैं. अब आपको इसकी रेस्टोरेंट स्टाइल आसान रेसिपी बताते हैं.

कॉर्न पकौड़ा बनाने की सामग्री

  • स्वीट कॉर्न – 2 कप फ्रोजन
  • अदरक का पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा – 3 बड़े चम्मच
  • कटा प्याज – 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 2 टहनी
  • पिसी हल्दी – आवश्यकतानुसार
  • सूरजमुखी का तेल – 1 कप
  • लहसुन का पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
  • बेसन – 3 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक – आवश्यकतानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

इसे भी पढ़ें: Noodle Samosa Recipe: नहीं खाया होगा ऐसा नूडल समोसा, जल्दी से घर पर बनाकर करें ट्राई

कॉर्न पकौड़े बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले फ्रोजन स्वीट कॉर्न लें और इन्हें एक कटोरी पानी में अच्छी तरह डुबो दें.
  • अब आप एक पैन में पानी डाल कर मध्यम आंच पर स्वीट कॉर्न को पका लें और फिर पानी फेंक दें.
  • इसके बाद आप एक ब्लेंडर जार लें और स्वीट कॉर्न को दरदरा पीस लें. कॉर्न्स के अच्छे से क्रश होने तक इसे ब्लेंड करते रहें.
  • फिर आप एक बड़ा बाउल में स्वीट कॉर्न डाल दें.
  • अब आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कटी हुई करी पत्ता और कटा हुआ प्याज डाल दें.
  • फिर आप इन्हें कॉर्न पेस्ट के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसके बाद आप इसमें बेसन डाल कर मिश्रण में मिला दीजिए. फिर इसे नमक और गरम मसाला के साथ अच्छी तरह सीजन कर दें.
  • फिर इस मिश्रण में चावल का आटा और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं.
  • ध्यान रहे कि मिश्रण आटे जैसा दिखना चाहिए न कि घोल जैसा.
  • अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करके और छोटे चम्मच से स्वीट कॉर्न डालकर फ्राई कर लें.
  • इस स्वीट कॉर्न पकौड़े को आप चाय और चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Onion Puff Pastry: शाम की चाय के साथ लें अनियन पफ पेस्ट्री का आनंद, पलक झपकते ही हो जाएगा तैयार

इसे भी पढ़ें: Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel