[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: मानसिक अशांति होगी दूर, भटकते मन पर होगा काबू, अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: मानसिक अशांति होगी दूर, भटकते मन पर होगा काबू, अपनाएं ये वास्तु उपाय

0
Vastu Tips: मानसिक अशांति होगी दूर, भटकते मन पर होगा काबू, अपनाएं ये वास्तु उपाय
vastu tips

Vastu Tips: आज की बदलती दुनिया में लोगों की जीवनशैली बहुत तब्दीली देखी जा रही है. काम और पारिवारिक दबाव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को आराम करने का मौका नहीं मिलता है. बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों को काफी चिंताओं के साथ अपना जीवन जी रहे हैं. ऐसे में एक स्टेज पर आकर उन्हें मेंटली परेशान भी रहने लगते हैं. हालांकि, शरीर को स्वस्थ रखने में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मेंटल हेल्थ भी बहुत ही जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप भी कुछ मेंटल हेल्थ का शिकार हो रहे हैं, तो कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर आप मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पूजा घर में की गई ये गलतियां बर्बाद कर देंगी आपका जीवन, छा जाएगी कंगाली

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: हंसता खेलता घर हो जाएगा बर्बाद, दूसरों के घर से भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें

इस दिशा में सोएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सही दिशा में सोना बहुत जरूरी होता है. यह मानसिक समस्याओं से बचने में मदद करता है. ऐसे में हमेशा सोते समय पूर्व की तरफ ही सिर करके सोना चाहिए. यह तनाव के साथ अन्य तरह की मानसिक समस्याओं से बचाने में कारगर होता है.

घर की रखें साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मानसिक समस्याओं से निजात पाने के लिए घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी होता है. साफ-सफाई होने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है, जिसकी वजह से तनाव और मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है. ऐसे में पोछा लगाते समय नमक पानी का इस्तेमाल जरूर करें.

घर में जलाए कपूर

वास्तु नियमों के मुताबिक, शाम के समय घर में कपूर जलाने से भी मानसिक शांति मिलती है. यह तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है. ऐसे में इस उपाय को भी अपनाकर आप खुद को मानसिक रूप से सशक्त बना सकते हैं.

चांदी का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र में बताए नियमों के मुताबिक, अगर मन को काबू रखने और मेंटल हेल्थ को स्वस्थ बनाए रखने में चांदी का सामान बहुत ही कारगर उपाय साबित होता है, क्योंकि मन का संबंध चंद्रमा से और चांदी चंद्रमा से जुड़ा हुआ होता है. आप चांदी की अंगूठी के साथ चांदी का चंद्र यंत्र बनवाकर अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के दीवार में उग आया है पीपल का पड़े, हटाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel