[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

0
Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई
AI generated image

Relationship Tips: आज के समय हम अपने चारों तरफ ऐसे रिश्तों को देखते हैं जो काफी ज्यादा खुश दिखते हैं, मजबूत लगते हैं और बिलकुल परफेक्ट नजर आते हैं. आप सोशल मीडिया ही खोलकर देख लीजिए इसमें आपको मुस्कुराती हुई तस्वीरें, एक दूसरे की तारीफ में लिखे लंबे पैराग्राफ काफी आसानी से देखने को मिल जाएंगे. इस तरह के जो रिश्ते होते हैं वे बाहर से भले ही एकदम परफेक्ट दिखे लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये अंदर से पूरी तरह से खोखले होते और कमजोर भी होते हैं. ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप दिखावे के पीछे छिपी सच्चाई की समझने के काबिल हों. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं आखिर क्यों और किस तरह से सबसे ज्यादा परफेक्ट दिखने वाले रिश्ते अंदर से खोखले और कमजोर भी होते हैं.

दिखावे पर ज्यादा ध्यान देना

अक्सर ऐसा होता है कि जो रिश्ते बाहर से एकदम परफेक्ट और बिना किसी कमी के लगते हैं उनमें दिखावा काफी ज्यादा होता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे सोसाइटी को सिर्फ दिखाने के लिए खुश रहने की एक्टिंग करते हैं. उनके दिमाग में यह बात हमेशा चलती रहती है कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे या फिर कहेंगे. दिमाग में यह ख्याल समय के साथ इतना हावी हो जाता है कि वे अपने असली इमोशंस को पूरी तरह से दबा देते हैं. बता दें जब दिल की बात दिल में ही दबी रह जाती है तो रिश्ते अंदर से कमजोर और खोखले होने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

खुलकर बात न करना

अगर आप किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक दूसरे से बात जरूर करें. अगर आपको कोई रिश्ता बिलकुल परफेक्ट दिख रहा है तो तो यह भी हो सकता है कि वे आपस से खुलकर बात तक न करते हों एक दूसरे से. उनके दिमाग में एक बात का डर हमेशा बैठा रहता है कि कहीं उनका यह रिश्ता खराब न हो जाए. इस डर की वजह से वे अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने लगते हैं जो आगे चलकर एक बड़े बोझ का रूप ले लेता है. बोझ के नीचे दबा रिश्ता समय के साथ अंदर से टूटने लगता है.

इमोशंस को दबाना

जब आपको किसी भी रिश्ते में हर समय खुश रहने का दिखावा करना पड़े तो ऐसे में गुस्सा, दुख और नाराजगी जैसे इमोशंस अंदर में ही दबकर रह जाती हैं. इस तरह के रिश्तों में बाहर से सबकुछ ठीक दिखता है लेकिन अंदर से इसमें एक-दूसरे के प्रति मनमुटाव की भावना होती है. एक्सपर्ट्स बताते हैंकि जब इमोशंस को अंदर में दबाया जाता है तो दूरियां बढ़ती हैं और अपनापन कम होने लगता है. यह एक मुख्य कारण है कि समय के साथ ये रिश्ते कमजोर और खोखले हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

तुलना और उम्मीदों का दबाव

जब कोई रिश्ता काफी ज्यादा परफेक्ट दिखने लगता है तो अक्सर उसमें तुलना भी ज्यादा होने लगती है. दिमाग में हमेशा यह चलता रहता है कि ‘ लोग क्या कहेंगे?’, ‘हम दूसरों की तरह क्यों नहीं हैं?’. दिमाग में उठने वाले इस तरह के सवाल रिश्तों पर दबाव डालते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब कोई रिश्ता अपनी रफ्तार से चलने की जगह पर समाज की उम्मीदों पर चलने लगता है तो इससे स्ट्रेस बढ़ता है और रिश्ता कमजोर भी होता है.

हो सकती है भरोसे की कमी

कई बार ऐसा भी होता है कि जो रिश्ते बाहर से परफेक्ट और दिखावटी लगते हैं उनमें भरोसे की कमी होती है. ऐसे रिश्तों में लोग सच्चाई छुपाने लगते हैं ताकि समाज के सामने उनकी जो इमेज है वह परफेक्ट बनी रहे. जब सच्चाई को छुपाया जाता है तो भरोसा अपने आप कमजोर होता है. जब किसी रिश्ते में भरोसा नहीं होता तो वह ज्यादा समय तक मजबूत नहीं रहता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: कहीं रिलेशनशिप में आपके साथ भी तो नहीं हो रहा खिलवाड़? इन संकेतों से लगाएं सच्चाई का पता

Previous article Pawan Singh: “चुप रहलS कि ना तू”, अक्षरा सिंह का नाम आते ही पावर स्टार ने दिया गजब रिएक्शन
Next article Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: आज इन 5 राशियों पर शनि का भारी प्रभाव, आर्थिक-करियर और प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel