[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

0
पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
पार्टनर इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए Ai image

Relationship Tips: जब आप एक रिलेशनशिप में है तो कई बार ऐसा भी होता है कि आपका पार्टनर बिना किसी कारण अचानक आपको इग्नोर करने लग जाता है. तकलीफ उस समय और भी ज्यादा होने लगती है जब ऐसा महसूस होने लगता है कि सामने वाला दूर चला जा रहा है. अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है तो कई बार इसके पीछे पर्सनल लाइफ में चल रहा स्ट्रेस या फिर काम की परेशानी हो सकती है, लेकिन कई बार ऐसा होने के पीछे रिश्ते में आ रही दूरी भी वजह हो सकती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समय रहते ही आपके लिए एक सही कदम उठाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप समझदारी से कुछ टिप्स को अपनाते हैं, तो न केवल आपके पार्टनर का ध्यान आप पर वापस आता है, बल्कि अपने इस रिलेशनशिप को मजबूत भी बना सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से जानते हैं.

खुद को कामों में व्यस्त रखना शुरू करें

अगर आपका पार्टनर किसी भी कारण से आपको इग्नोर कर रहा है, तो सबसे पहले खुद को अपने कामों में व्यस्त रखना शुरू कर दें. अपनी हॉबीज, कामों, दोस्तों और पढ़ाई में समय को खर्च करें. जब आप ऐसा करते हैं तो इससे सिर्फ आपका ध्यान चल रही चीजों से नहीं हटता है बल्कि कुछ ही समय में आपके पार्टनर को भी आपको कमी महसूस करने लगता है. इस बात का खास ख्याल रखें कि खुद पर ध्यान देना किसी भी रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

सीधे अपने पार्टनर से जाकर बात करें

अगर आप लंबे समय तक अपने के इग्नोर करने की आदत को नजरअंदाज करते रहते हैं, तो इससे आप दोनों का रिश्ता कई बार कमजोर भी हो सकता है. अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बैठकर सीधे उससे बात कर लें. अपने पार्टनर से पूछे कि आखिर वह आपको किस वजह से इग्नोर कर रहा है और रिश्ते में क्या प्रॉब्लम आ रही है. जब आप अपने पार्टनर से बात कर रहे हैं, तो उसपर किसी भी तरह का आरोप लगाने से बचें. अपनी बातों को प्यार और इमोशंस के साथ अपने पार्टनर से शेयर करें.

खुद को सुधारने पर ध्यान दें

कई बार ऐसा भी होता है पार्टनर का इग्नोर करना हमारे ही अपने व्यवहार या फिर आदतों से जुड़ा हुआ होता है. अगर आपको ऐसा लगता है तो खुद के व्यवहार, बात करने के तरीके और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना शुरू करें. अगर आप खुद को सुधार लेते हैं तो जल्द रिश्ते में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलने लगते हैं.

पेशेंस रखना जरूरी

जब आप एक रिश्ते में होते हैं, तो हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन तुरंत मिल जाए ऐसा जरूरी नहीं होता है. ऐसे हालात में आपको जितना हो सके अपने अंदर पेशेंस रखना चाहिए. अपने पार्टनर को अकेले रहने के लिए समय दें, उसे अपने विचारों और दिमाग को साफ करने का मौका दें. जब आप पेशेंस और समझदारी से काम लेना शुरू करते हैं तो रिश्ता खुद एक बार फिर से मजबूत होने लगता है और साथ ही अंत में पार्टनर आपके और भी करीब आ जाता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

Previous article BTech CS से हटकर उभर रही है ये इंजीनियरिंग ब्रांच, प्लेसमेंट पैकेज लाखों में
Next article संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel