[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’

लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’

0
लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’
Pic Credit- Freepik

Relationship Tips, Breakup Warning Signs: प्यार की शुरूआत में ऐहसास जितना खूबसूरत होता है उतना ही मुश्किल होता है उस रिश्ते को उसी तरह बनाए रखा जाए जितना शुरुआती दौर में था. हर पार्टनर चाहता है कि उसके साथ रिलेशनशिप में बंधा शख्स खुश रहे. लेकिन ऐसा हमेशा हो यह जरूरी नहीं. कई बार लड़कियां एक रिश्ते में होते हुए भी अंदर से बेहद अकेली और दुखी महसूस करती हैं, लेकिन अपने जज्बातों को जाहिर नहीं कर पातीं. ऐसे में लड़कों को चाहिए कि वो सिर्फ शब्दों पर नहीं, बल्कि व्यवहार और हाव-भाव पर भी ध्यान दें. अगर आपको भी लगता है कि आपके पार्टनर में बदलाव आ रहा है लेकिन वह उसे बोल नहीं पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे जो यह बताएगा कि लड़की का दिल अब उस रिश्ते में नहीं लग रहा.

बातचीत में रुचि कम हो जाना

अगर पहले आपकी पार्टनर हर छोटी-बड़ी बात आपसे साझा करती थी, लेकिन अब वो खुद में सिमटने लगी है. आपकी हर बात का जवाब सिर्फ “हां” और “ठीक है” में सीमित कर देती है. इसके अलावा आपसे बात करते समय वह हर बार आपसे कुछ कहने के लिए कहती है तो यह संकेत हो सकता है कि उसका मन अब उस रिश्ते में नहीं है.

बार-बार अकेला छोड़ना या दूरी बनाना

जब कोई लड़की किसी रिश्ते में खुश नहीं होती, तो वह आपसे शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में दूरी बनाने लगती है. बार-बार ‘बिजी हूं’, ‘थोड़ी देर में बात करते हैं’, या ‘मूड नहीं है’ जैसे बहाने आम हो जाते हैं.

Also Read: बच्चे के डिजिटल एटीट्यूड में छिपी है बड़ी समस्या, इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज

पुराने पलों में उत्साह की कमी

कोई खास जगह या बातें या कोई स्पेशल तारीख जो पहले उसके लिए खास हुआ करती थीं, अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता तो यह साफ साफ संकेत है कि उसका दिल अब पहले जैसा नहीं रहा.

छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन

एक खुशहाल रिश्ता सहनशीलता और समझदारी से चलता है. लेकिन अगर आपकी पार्टनर हर बात पर चिढ़ने लगी है या बहस करने लगी है, तो यह उसकी मानसिक थकान और असंतोष का संकेत है.

बार-बार तुलना करना

अगर वह हर बात में किसी और व्यक्ति की तारीफ करने लगती है तो तो समझिए वह अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं है. वह चाहती है कि आप भी उस शख्स की तरह उसके लिए कुछ करें.

जब रिश्ते में सुधार की इच्छा खत्म होना

जब कोई लड़की रिश्ते में पूरी तरह से थक जाती है, तो वह न तो बहस करती है, न ही शिकायत. वह चुपचाप सब कुछ स्वीकार कर लेती है. ऐसे में लड़के को समझ जाना चाहिए कि उसकी यह चुप्पी आने वाले किसी बड़े तूफान का संकेत है.

सोशल मीडिया पर संकेत देना

कई बार लड़कियां सीधे नहीं कह पातीं कि वो रिश्ते में खुश नहीं हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट, स्टोरीज या कैप्शन में दर्द साफ झलकता है. जैसे वह अपने व्हाट्सेप या फेसबुक पोस्ट या स्टेट्स पर कुछ ऐसी बातें इनडायरेक्टली लिखें या कुछ शायरी लिखें तो यह संकेत है कि वह आपसे खुश नहीं है.

Also Read: Vastu Tips: कंगाली और गरीबी का कारण बनती है घर में खुली रखी ये चीजें, दाने-दाने के लिए तरसता है इंसान

Previous article पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें प्रखंड जनप्रतिनिधि
Next article पिकअप के धक्के से स्कूली छात्रा घायल, हालत गंभीर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel