[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: प्यार के रिश्ते से गायब होने लगे हैं रंग? इस तरह पार्टनर के साथ मिलकर इसमें डालें नयी जान

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते से गायब होने लगे हैं रंग? इस तरह पार्टनर के साथ मिलकर इसमें डालें नयी जान

0
Relationship Tips: प्यार के रिश्ते से गायब होने लगे हैं रंग? इस तरह पार्टनर के साथ मिलकर इसमें डालें नयी जान
pic credits: pexels

Relationship Tips: आज के दौर में हमारे पास खुद के लिए या फिर अपने पार्टनर के लिए बिलकुल भी समय नहीं मिल पाता है. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि हम अपने कामों में ही इतने ज्यादा उलझे हुए रह रहे हैं कि अपने पार्टनर की जरूरतों को ही नजरअंदाज कर दे रहे हैं. जब लंबे समय तक ऐसा होता रहे तो इसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर पड़ता है. ऐसा होने की वजह से रिश्ता फीका पड़ता चला जाता है और एक समय में बाद यह बुरी तरीके से खत्म हो जाता है. आपके साथ ऐसा न हो और आपके रिश्ता लंबे समय तक पहले दिन की तरह ही चलता रहे इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने रिश्ते में अपनाने लगते हैं तो उसमें प्यार का रंग हमेशा भरा हुआ रहेगा. चलिए जानते हैं कैसे.

एक-दूसरे के साथ बिताएं समय

अगर आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता लंबे समय तक और हेल्दी तरीके से चलता रहे तो यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप उनके साथ जितना हो सके क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. आप भले ही कितने ही व्यस्त क्यों न हों हफ्ते में कम से कम एक दिन उनके साथ बिताएं और उन कामों को करें जिनमें उनकी दिलचस्पी है. आप अगर चाहें तो उसके साथ टीवी देख सकते हैं या फिर लॉन्ग राइड्स पर भी जा सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको रिश्ता नया सा या फिर फ्रेश लगने लगता है.

रिलेशनशिप टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: चलते-चलते रस्ते में एक्स से हो गयी मुलाकात? इस तरह करें सिचुएशन को हैंडल

बिना रोक-टोक या जज किये करें बात

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता नये जैसा रहे और उसमें नोक-झोंक न हो तो ऐसे में आपको हफ्ते में कम से कम दो बार अपने पार्टनर के साथ बैठकर किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करनी चाहिए. बात करते समय आपको इसका ख्याल रखना है कि आप उनकी बातों के बीच न रुकावट डालें और न ही सामने वाले पर गुस्सा करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्ते में कोई परेशानी नहीं बचती है.

पुरानी यादों को एक-दूसरे से करें शेयर

जब आप दोनों एक साथ हों तो ऐसे में पुरानी बातों को मिलकर याद करें और उन पलों को यादों के जरिये दोबारा जीने की कोशिश करें. अपने पहले राइड या फिर पहले डेट को याद करें और पुरानी चीजों को सोचकर साथ मुस्कुराएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों को ही फिर से जुड़ाव महसूस होने लगता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

Previous article DRDO Internship 2025: डीआरडीओ के साथ काम करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
Next article जदयू की भव्य साइकिल रैली आयोजित, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel