[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

0
क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
रिश्तों पर सोशल मीडिया का प्रभाव AI image

Relationship Tips: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो. यह हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसे हम चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. सुबह उठते ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करना और पूरे दिन के दौरान अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक्टिव रहना एक कॉमन बात बन चुकी है. अगर आप भी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. अगर आप अपने पार्टनर से पहले की तरह बात नहीं कर पा रहे हैं, अपनापन महसूस नहीं कर रहे हैं, कनेक्शन फील नहीं कर रहे हैं, तो इसके पीछे सोशल मीडिया का भी हाथ हो सकता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि सोशल मीडिया पर एक्टीव रहने की आपकी यह आदत किस तरह से धीरे-धीरे हमारे रिश्तों पर असर डाल सकती है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

टाइम और अटेंशन का बंटना

जब हम सोशल मीडिया पर हर समय बिजी रहते हैं, तो इसकी वजह से अपना पूरा टाइम और अटेंशन अपने पार्टनर को नहीं दे पाते हैं. छोटी-छोटी वे चीजें जिनकी वजह से रिश्ता मजबूत बनता है, वे देखते ही देखते कम होने लगती हैं. पार्टनर के साथ बैठकर बातें करना, एक दूसरे की बातों को ध्यान से सुनना और साथ में टाइम स्पेंड करना मानों कम ही हो जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि रिश्ते से देखते ही देखते इमोशनल कनेक्शन भी खत्म होने लगता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

दूसरों से कम्पेयर करना

सोशल मीडिया पर आपको कभी भी पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। यह वह जगह है जहां पर लोग अपनी जिंदगी को सिर्फ अच्छा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं. ऐसे में जब हम दूसरों के रिश्ते को देखते है और अपने खुद के रिश्ते से उसे कम्पेयर करते हैं, तो मन में सेटिस्फेक्शन वाली फीलिंग खत्म होने लग जाती है. हमारे दिमाग में यह चलने लगता है कि हमारा रिश्ता उतना अच्छा नहीं है जितना इसे होना चाहिए. जब आपके दिमाग में यह सोच आती है तो रिश्ते में स्ट्रेस बढ़ने लग जाता है.

शक और गलतफहमियां

सोशल मीडिया पर कर बार छोटी-छोटी बातें भी गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं. किसी की पोस्ट, किसी से चैट या फिर ऑनलाइन एक्टिविटी को लेकर कई बार ओवरथिंकिंग की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. जब आप सही बातों को जाने बिना शक करते हैं या फिर कोई निर्णय ले लेते हैं, तो यह रिश्ते में झगड़ों की वजह भी बन सकता है. लंबे समय तक ऐसा होने की वजह से रिश्ते से भरोसा भी खत्म होने लग जाता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

प्राइवेसी और कम होती बातचीत

आज के समय में अक्सर हम अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करने लग गए हैं. बता दें यह एक ऐसी आदत है जिसकी वजह से पार्टनर्स के बीच बातचीत तक होना कम हो जाता है. जब आप पार्टनर के साथ खुलकर बात नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से अंदर ही अंदर एक दूरी का एहसास होने लगता है. किसी भी रिश्ते में प्राइवेसी और कम्युनिकेशन के बीच एक सही बैलेंस होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

रिश्ते में दूरी बढ़ना

जब हम अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में बिता देते हैं, तो पार्टनर के साथ उस पल को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं. सामने होते हुए भी न पार्टनर से ठीक से बात होती है और न ही एक-दूसरे को समझने का मौका मिल पाता है. अगर समय रहते इस आदत को सुधारा न जाए तो देखते ही देखते रिश्ते में दूरियां काफी ज्यादा बढ़ने लग जाती हैं.

ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

Previous article संजू सिंह अध्यक्ष व राजेश लकड़ा बने सचिव
Next article अवैध शराब बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार, जेल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel