[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: क्यों दूसरी महिलाओं के प्यार में पड़ जाते हैं शादीशुदा मर्द? जानें कारण

Relationship Tips: क्यों दूसरी महिलाओं के प्यार में पड़ जाते हैं शादीशुदा मर्द? जानें कारण

0
Relationship Tips: क्यों दूसरी महिलाओं के प्यार में पड़ जाते हैं शादीशुदा मर्द? जानें कारण
reason for cheating

Relationship Tips: पति-पत्नी का जो रिश्ता होता है वह पूरी तरह से आपसी सहयोग और भरोसे पर निर्भर होता है. थोड़ी सी गड़बड़ और यह रिश्ता पूरी तरह से टूटकर बिखर सकता है. कई बार इस रिश्ते के टूटने के पीछे के मुख्य कारण होता है आपके पति के जीवन में किसी अन्य महिला की एंट्री. अक्सर यह देखा गया है कि शादी के बंधन में बंधे होने के बावजूद भी एक पुरुष दूसरी महिला की तरफ आकर्षित होने लगते हैं या फिर दूसरी महिला के प्यार में पड़ जाते हैं. यहां तक आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको लग रहा होगा कि यह सिर्फ पुरुष ही होते हैं जो किसी रिश्ते में धोखा देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. धोखा कोई भी दे सकता है पुरुष हो या फिर एक महिला. धोखा देना एक चॉइस है और कोई भी कभी भी धोखा दे सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ संभावित कारण बताएंगे जिनकी वजह से एक शादीशुदा पुरुष अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के प्यार में पड़ जाते हैं. तो चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ताल-मेल की कमी

कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में आपसी ताल-मेल की कमी होती है या फिर वे ठीक से एक दूसरे से कम्यूनिकेट नहीं कर पाते हैं. शादी के बाद अक्सर मनमुटाव या फिर लड़ाई-झगड़ों की वजह से भी रिश्तों में दूरी आजाती है. कई बार ऐसे ही हालात कारण होते हैं कि एक शादीशुदा पुरुष अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के प्यार में पड़ जाते हैं.

रिलेशनशिप से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: फर्स्ट डेट पर कभी भी न करें ये गलतियां, पहले ही दिन टूट जाएगा रिश्ता

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ते को अंदर से खोखला करती हैं आपकी ये बुरी आदतें, समय रहते करें सुधार

इमोशनली सेटिस्फाइड न होना

अगर आप एक रिश्ते में हैं तो आप दोनों के लिए इमोशनली जुड़ना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप दोनों एक दूसरे से नहीं जुड़ते हैं या फिर भावनाओं को नहीं समझते हैं, मेंटली कनेक्ट नहीं हो पाते हैं तो ऐसे में यह रिश्ता देखते ही देखते टूट जाता है. कई बार आपका पार्टनर काफी ज्यादा इमोशनल होता है और खुलकर आपसे अपनी भावनाओं को शेयर नहीं कर पाता है. इन हालातों में भी एक शादीशुदा मर्द दूसरी महिला के प्यार में पड़ सकता है.

एडवेंचर की खोज में

कई पुरुषों के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखना एक एडवेंचर की तरह होता है. उन्हें ऐसा करने से एक रोमांच का एहसास होता है. कई बार बोरिंग जीवन में रंग डालने के लिए भी एक शादीशुदा मर्द एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेता है. कई बार एक पुरुष को एक ही महिला के साथ जीवनभर रहना काफी बोझ भरा लग सकता है और दूसरी महिला के साथ इन्वॉल्व होकर उन्हें काफी कूल महसूस होता है. यह भी एक कारण हो सकता है कि शादीशुदा मर्द अपनी पत्नी को धोखा दे देता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: इन हालातों में भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, चुप रहने में ही है समझदारी

Previous article PM Kisan Yojana: पीएम किसान का पाना है 2000 रुपया तो 26 जनवरी से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
Next article 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo का यह फोन हो गया इतना सस्ता, यहां है डील
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel