[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ गयी लड़ाइयां? इस तरह हैंडल करें सिचुएशन

Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ गयी लड़ाइयां? इस तरह हैंडल करें सिचुएशन

0
Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ गयी लड़ाइयां? इस तरह हैंडल करें सिचुएशन

How to Handle Fight in a Relationship: किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना काफी आम बात है. लेकिन, परेशानी तब शुरू होती है जब ये झगड़े काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर इन झगड़ों को समय रहते न सुलझाया जाए तो परेशानी का कारण बन सकते हैं. कहा जाता है जब भी किसी रिश्ते में अनबन होनी शुरू हो तो हमें उसे उसी समय सुलझा लेना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप इन झगड़ों को सुलझाकर एक सरल और खुशहाल जिंदगी जी सकेंगे. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं.

अपने पार्टनर से खुलकर करें बात

कई बार आप अपने पार्टनर की किसी बात से गुस्सा रहते हैं और यह उम्मीद लगाकर बैठे रहते हैं कि आपका पार्टनर आपके कहे बिना भी उन्हें समझ जाएगा. लेकिन, ऐसा होता नहीं है. आपको कभी भी अपने पार्टनर से इस बात की उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि आपका पार्टनर बिना कहे किसी भी बात को समझ जाएगा. जब भी आपको अपने पार्टनर से जुड़ी कोई बात बुरी लगे तो उनसे खुलकर उस मुद्दे पर बात करें.

Also Read: Relationship Tips: कहीं आपका भी रिश्ता खतरनाक और टॉक्सिक तो नहीं? इन संकेतों से लगाएं पता

Also Read: Relationship Tips: लड़कियों को ग्रीन फ्लैग लगते हैं ऐसे लड़के

Also Read: Relationship Tips: पार्टनर का चाहिए साथ तो दूसरों से न कहें ऐसी बात, खुशहाल रहेगा परिवार

पार्टनर को दें समय

अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा या फिर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं तो ऐसे में आप दोनों के इस रिश्ते में नयी जान आ सकती है. केवल यहीं नहीं ऐसा करने से एक दूसरे को समझने में भी आसानी होती है. अगर आप दोनों के रिश्ते में दरार या फिर तनाव बन रहा है तो ऐसे में आपको एक दूसरे के लिए टाइम निकालना चाहिए. इस दौरान एक दूसरे की बातों को सुनने की कोशिश भी करे.

पेशेंस

कई बार हम भावनाओं में आकर जल्दी की किसी निर्णय में आ जाते हैं. लेकिन हमें ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बाद में आपको अफ़सोस भी हो सकता है. धैर्य से काम लें और हमेशा गलत फैसला लेने से बचे रहें.

Also Read: Relationship Advice: रिश्ते की सच्चाई, कैसे जानें आपका पार्टनर कर रहा है आपका इस्तेमाल

एक दूसरे का करें सम्मान

आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको इस झगड़े को खत्म करना है ना कि आप दोनों के इस रिश्ते को. बात चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाए आप दोनों को एक दूसरे को पूरा सम्मान देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो रिश्ते में दरार आ सकती है जो फिर कभी भी न भरे.

माफ़ी मांगना जरूरी

आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि समय रहते अपनी गलती को मान लेना और उसके लिए माफी मांग लेना काफी फायदेमंद हो सकता है. ऐसा करना आपके रिश्ते को खराब होने से बचा सकता है. ऐसे में समय रहते माफी मांगना सीख लेना बेहतर होता है.

Also Read: Relationship Balance: हर पत्नी क्यों छुपाती है ये बातें अपने पति से? जानें कारण

LifeStyle Trending Videos

https://www.youtube.com/watch?v=bga-Z3mlez0
Previous article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से सवी-रजत की नकली शादी बदल जाएगी असली शादी में
Next article Hyundai Alcazar Facelift लॉन्च को तैयार, कंपनी ने बताया कब आएगी मार्केट में
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel