[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आ गयी दूरी? इस तरह करें खत्म

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आ गयी दूरी? इस तरह करें खत्म

0
Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आ गयी दूरी? इस तरह करें खत्म

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में लड़ाई-झगड़े और आपसी मनमुटाव होने काफी आम बात है. ऐसा होना काफी स्वाभाविक है. लेकिन, परेशानी उस समय शुरू होती है जब किसी भी कारण से आप दोनों के बीच इस रिश्ते में दूरियां आने लगती है. जब यह दूरियां आनी शुरू होती है तो शुरूआती दौर में हमें यह बात समझ में नहीं आ पाती है लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता जाता है यह दूरियां और भी ज्यादा बढ़ने लगती है. कहा जाता है जब दूरियां आनी शुरू होती है तो उस समय इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन, जब दूरियां एक हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो इसे ठीक कर पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन्हीं शादी-शुदा जोड़ों के लिए है जिन्हें लगता है उनका यह आपसी रिश्ता खराब हो रहा है या फिर हो चुका है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने बीच की इस दूरी को कम करने के लिए कर सकते हैं.

भरोसा करना

बिना भरोसे किसी भी रिश्ते को चला पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. एक रिश्ता लंबा चले इसके लिए यह काफी जरुरी हो जाता है कि इसमें भरोसा जरूर हो. जब आप दोनों के इस रिश्ते में भरोसा होता है तो ऐसे में आप सभी बातों को एक दूसरे के साथ खुलकर और ईमानदारी के साथ शेयर कर पाते हैं. ऐसे में मतभेद कम हो जाते हैं और आप दोनों का यह रिश्ता काफी बेहतर हो जाता है. आप दोनों को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि यह भरोसा कभी टूटे नहीं. हमेशा इस बात की कोशिश करें कि आप अपने पार्टनर को इस बात का भरोसा दिलाएं कि आपको उनपर सबसे ज्यादा भरोसा है.

Also Read: Relationship Tips: इन तरीकों से करें अपने पार्टनर को प्रोपोज, यादगार बनेगा पल

Also Read: Relationship Tips: क्या आपका बॉयफ्रेंड आपसे हो गया है बोर? इन संकेतों से लगाएं पता

सेल्फ-अवेयरनेस

कई बार ऐसा होता है कि आपके पार्टनर से गलतियां हो जाती है जिसपर आप गुस्सा होकर उन्हें अपशब्द कह देते हैं. कई बार आपको इस बात का एहसास होता है कि आपने उनसे गलत तरीके से बात की है और आप उनसे माफ़ी मांगने लगते हैं. जब आप माफ़ी मांगते हैं तो ऐसे में सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों और इमोशंस को वैल्यू देता है. ऐसा होना इस बात की ओर इशारा करता है कि इस रिश्ते में सेल्फ-अवेयरनेस बाकी है.

रेस्पेक्ट

जब आप और आपके पार्टनर के बीच इस रिश्ते में सम्मान होता है तो ऐसे में आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से वैल्यू देते हैं. ऐसा करने पर आप दोनों का यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है. इससे आप दोनों के बीच इस रिश्ते में प्यार और सिक्योरिटी की भावना पैदा होती है. अगर यह चीजें न हो तो रिश्ते में भय और इन्सिक्युरिटी की भावना पैदा होती है. यह आपके रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है. जब आप दोनों के बीच इस रिश्ते में सम्मान नहीं बचता है तो ऐसे में प्यार और रिश्ता फीका पड़ने लगता है.

खुलकर करें बात

अगर आप चाहते हैं कि आप दोनों के इस रिश्ते में दूरी न आये और अगर आ गयी है तो वह दूर हो जाए तो ऐसे में यह जरुरी है कि आप दोनों किसी भी चीज को लेकर एक दूसरे से खुलकर बात करें. आप अपने पार्टनर से जितना खुलकर बात करेंगे उतना ही आप दोनों का यह रिश्ता होता है.

Also Read: Relationship Tips: फोन के साथ ऐसे बनाएं स्वस्थ रिश्ता

Previous article भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतिक करमा पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह
Next article Ola Roadster Electric Bike का ओरिजिनल लुक हुआ टीज, इस दिन होगी लॉन्च
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel