[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स को भूलने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये तरीके

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स को भूलने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये तरीके

0
Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स को भूलने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये तरीके
Relationship Tips

How to handle breakup: कोई भी रिलेशनशिप जब टूटता है तो उससे दोनों ही पार्टनर्स को तकलीफ होती है. कई बार एक पार्टनर आगे निकल जाता है तो वहीं, दूसरा पार्टनर पुरानी यादों से बाहर बह नहीं आ पाता है. अगर ऐसा लम्बे समय तक रह जाता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि, अपने पार्टनर को भूल पाना आसान भी नहीं होता है लेकिन, समय के साथ आगे बढ़ना भी हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है जिनका ब्रेकअप हुआ है और वह पुरानी यादों से या फिर अपने एक्स पार्टनर की यादों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने ब्रेकअप से बाहर निकल सकते हैं और आपको मूवऑन करने में भी काफी आसानी हो जाएगी.

चीजों को भूलने की कोशिश

जब हमारा ब्रेकअप होता है तो ऐसे में हमारे लिए सबसे ज्यादा कठिन काम होता है उनसे जुड़ी चीजों को दिल से बाहर निकालना. कई बार जब हमारा ब्रेकअप होता है या फिर हम ब्रेकअप के शुरुआती दौर में होते हैं तो उनका व्हाट्सऐप/इंस्टाग्राम स्टेटस चेक करते रहते हैं. केवल यहीं नहीं, हम उनकी प्रोफाइल पिक भी बार बार देखते रहते हैं. अगर आप भी ब्रेकअप के बाद ऐसा ही कुछ करते है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आप कभी भी मूवऑन नहीं कर पाएंगे. अगर आप इस रिश्ते से बाहर निकलकर मूवऑन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले उनकी दी हुई चीजों को खुद से दूर कर देना चाहिए. उनके स्टेटस और प्रोफाइल पिक को बार-बार देखना बंद कर दें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इस ब्रेकअप से बाहर निकलने में काफी मदद मिलेगी.

Also Read: Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आ गयी दूरी? इस तरह करें खत्म

Also Read: Relationship Tips: इन तरीकों से करें अपने पार्टनर को प्रोपोज, यादगार बनेगा पल

डेली रूटीन को बदलें

जब हम एक रिलेशनशिप में होते हैं तो हमारा रूटीन उनके अनुसार बना हुआ होता है. लेकिन, जब हमारा ब्रेकअप होता है तो हम इसी रूटीन में फंसे हुए रह जाते हैं और किसी भी एक खास समय पर अपने पार्टनर को या फिर उनसे बात करना मिस करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप इस ब्रेकअप से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव करना चाहिए. शुरूआती दौर में रूटीन में किये गए यह बदलाव परेशानी का कारण बन सकते हैं लेकिन एक बात ध्यान में रखें कि रूटीन में यह बदलाव ही आपके दिल और दिमाग को ब्रेकअप की वजह से होने वाली तकलीफों से दूर रख सकते हैं.

खुद से दोस्ती करना फायदेमंद

अगर आप अपने ब्रेकअप से लाख कोशिशों के बावजूद भी बाहर निकल नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में आपको खुद के साथ समय बिताना चाहिए. ब्रेकअप से निकलने के लिए आपको नयी चीजें सीखनी चाहिए. अपना सारा ध्यान इन्हीं नए स्किल्स को सीखने में लगा दें और पहले से बेहतर इंसान बनने की कोशिश करें. इस तरह से आपको ब्रेकअप के दर्द और तकलीफ से बाहर निकलने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है.

Also Read: Relationship Tips: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को इन 5 तरीकों से खास महसूस कराएं

Previous article Bihar Land Survey: अब सस्ते रेट में निकलवा सकते हैं खतियान की कॉपी, जाने सर्विस रेट
Next article Alia Bhatt ने शादी के 2 साल बाद बदला अपना सरनेम, कपिल शर्मा के शो पर सरेआम बोलीं ‘मैं हूं आलिया…’
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel