[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Relationship Tips: रिश्ते में आएगी नयी जान, बस अपनाएं ये 5 साइलेंट ट्रिक्स, पार्टनर कहेगा- आपमें जादू है

Relationship Tips: रिश्ते में आएगी नयी जान, बस अपनाएं ये 5 साइलेंट ट्रिक्स, पार्टनर कहेगा- आपमें जादू है

0
Relationship Tips: रिश्ते में आएगी नयी जान, बस अपनाएं ये 5 साइलेंट ट्रिक्स, पार्टनर कहेगा- आपमें जादू है
अपने पार्टनर को कन्वेंस करती महिला, Pic Credit- Chatgpt

Relationship Tips: रिलेशनशिप में हर वक्त आपका रिश्ता एक जैसे चले ये कभी नहीं हो सकता है. रिश्ते में अप्स और डाउन्स आना लाजमी है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि जब भी किसी के रिश्ते में जरा सा तनाव देखने को मिलता है वो उन्हें बार बार समझाने की कोशिश करता है. सिर्फ अपना प्वाइंट ऑफ व्यू रखता है. नतीजा ये होता है मैटर सुलझने के बजाय और अधिक बिगड़ जाता है. मगर क्या आपको पता है कुछ ऐसे साइलेंट ट्रिक्स भी हैं जिसे अपनाकर आप अपने रिश्ते को फिर से पहले जैसा कर सकते हैं. यह ट्रिक्स बार-बार तर्क करने या समझाने से बहुत बेहतर है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ साइलेंट ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने रिश्ते को और बेहतर कर सकते हैं.

बॉडी लैंग्वेज का सही इस्तेमाल जरूरी

कहा जाता है कि रिश्ते में शब्दों का चयन बहुत जरूरी है. लेकिन शब्दों के चयन के साथ साथ सही बॉडी लैंग्वेज भी बहुत अधिक मैटर करता है. जब भी मामला संवेदनशील हो तो किसी भी मसले को सुलझाते समय आई कॉन्टैक्ट, हल्की मुस्कान के साथ साथ हाथों को टच करने जैसी छोटी-छोटी आदतें बड़े असर डालती हैं.

Also Read: Friendship Tips: महंगी चीजों और पैसों से नहीं, इस तरह करें अपने दोस्त को सपोर्ट 

सुनना सीखें, जवाब देना जरूरी नहीं

अक्सर रिश्ते में देखा जाता है कि जब भी किसी बात को लेकर पार्टनर से बहस होता है तो लोग सिर्फ अपनी प्वॉइंट ऑफ व्यू रखना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि उसका पार्टनर उनकी परिस्थियों से अवगत हो. इसके लिए वे लगातार उससे तर्क वितर्क करता है. लेकिन ऐसा करने से मामला और अधिक बिगड़ जाता है. ऐसे समय में बहस करने की बजाय सुनना जरूरी है. कई बार पार्टनर को केवल सुनने की जरूरत होती है, न कि समझाने की. बिना टोके या बीच में टोकने के बजाय ध्यान से सुनना आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है.

छोटे-छोटे गेस्टर्स का जादू

जब भी मामला बिगड़े तो पार्टनर को कन्वेंस करना हर लोगों के लिए मुश्किल होता है. लेकिन ऐसे वक्त पर अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में समय समय उन्हें करें तो बेहतर होता है. जैसे जब पार्टनर गुस्सा हो तो उनकी पसंद का खाना बनाना, या बिना कहे कोई काम पूरा कर देना, रिश्ते को और गहरा बना देते हैं.

चुप्पी भी है जरूरी

हर बात पर बहस करने के बजाय चुप रहना भी कभी-कभी रिश्ते में बहुत बड़ा रोल निभाता है. यह आपके पार्टनर को सोचने और समझने का समय देता है.

पॉजिटिव एनर्जी का माहौल बनाएं

घर और रिश्ते में पॉजिटिविटी बनाए रखना बेहद जरूरी है. नेगेटिविटी या बार-बार की शिकायतों से दूरी बनाकर आप अपने रिश्ते को पहले से भी बेहतर कर सकते हैं. इन 5 साइलेंट ट्रिक्स न सिर्फ अपने रिलेशनशिप को लंबे समय तक मजबूत बना सकते हैं. बल्कि पार्टनर की नजर में भी मिस्टर परफेक्ट बन सकते हैं.

Also Read: Sadhguru: सास चाहती है कि बहू बदले, बहू चाहती है कि सास बदले – बदलाव की इच्छा पर सद्गुरु ने शेयर किए विचार

Previous article बेडरूम में फास्ट लेकिन किचन में स्लो… घर के हर कोने में WiFi क्यों नहीं चलता बराबर? जानिए असली वजह
Next article Dhanbad News: बच्चों की लड़ाई में परिजन भिड़े, कई घायल, केस दर्ज
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel