[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नकली पनीर से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू टेस्ट, वरना भुगतेंगे गंभीर अंजाम

नकली पनीर से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू टेस्ट, वरना भुगतेंगे गंभीर अंजाम

0
नकली पनीर से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू टेस्ट, वरना भुगतेंगे गंभीर अंजाम
Real Vs Fake Paneer Test, Pic Credit- Freepik

Real Vs Fake Paneer Test: पनीर वेज प्रेमियों का सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक होता है. जब भी कभी घर में स्पेशल ऑकेजन का आयोजन होता है पनीर की सब्जी रहना आवश्यक है. लेकिन आज के समय में लोग कम लगात में अधिक मुनाफा कमाने की चाहत में मार्केट में धड़ल्ले से मिलवटी पनीर बेच रहे हैं, जिसकी पहचान बेहद मुश्किल है. क्योंकि यह दिखने में असली पनीर की तरह लगते हैं. नकली पनीर न सिर्फ स्वाद से समझौता करता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में आज के समय में नकली और असली पनीर में फर्क की पहचान करना जरूरी हो गया है.

गर्म पानी टेस्ट

थोड़ा सा पनीर गरम पानी में डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दे. अगर पनीर पानी में घुलने लगे या उसका रंग बदल जाए, तो समझ लीजिए कि उसमें मिलावट है. असली पनीर गर्म पानी में भी अपनी बनावट बनाए रखता है.

Also Read: Baby Girl Names: बेटी का नाम ऐसा हो जो हर दिल को छू जाए, देखिए ये खास नामों की लिस्ट

आंगुली से कैसे करें पहचान

जब हम बाजार में पनीर खरीदने जाते हैं तो उस वक्त हमारे पास पनीर की पहचान करने का बहुत अधिक विकल्प नहीं रहता है. ऐसे में आप पनीर को अंगुली से टच करके भी पहचान कर सकते हैं. इसके लिए पनीर के एक छोटे से टुकड़े को अपने हाथों में लेकर मसलें. अगर असली पनीर होगा तो वह मुलायम और थोड़ी नमी होगा. जबकि नकली पनीर रबर जैसा खिंचता है और ज्यादा सख्त लगता है.

आग पर जलाकर देखें

पनीर के छोटे टुकड़े को कांटे या चम्मच पर रखकर गैस की लौ पर सेकें. अगर वह प्लास्टिक जैसी गंध देने लगे और जलने लगे, तो समझिए वह सिंथेटिक या नकली है. वहीं, असली पनीर सिकने पर भूरे रंग का हो जाता है लेकिन प्लास्टिक की गंध नहीं आती.

आयोडीन टेस्ट (स्टार्च की जांच)

आप चाहें तो आयोडीन की मदद से भी पनीर की जांच कर सकते हैं. इसके लिए पनीर के टुकड़े पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें. अगर पनीर में मिलावट होगा तो इसका रंग नीला या काला हो जाएगा. क्योंकि उसमें स्टार्च मिलाया हुआ है. असली पनीर आयोडीन पर कोई रंग नहीं दिखाता.

स्वाद और गंध से पहचान

असली पनीर में दूध की हल्की मीठास और ताजगी होती है. नकली पनीर का गंध अजीब और इसका स्वाद अलग लगेगा. जो आमतौर पर केमिकल के कारण होता है.

नकली पनीर खाने से हो सकते हैं ये खतरे

  • पेट दर्द, गैस, अपच
  • फूड प्वाइजनिंग
  • लिवर और किडनी पर असर
  • बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर प्रभाव

Also Read: शराब और सोडा के कॉम्बिनेशन का मजा देगी भारी सजा, जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स

Previous article जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
Next article जमीन मापी के लिए अमीन उपलब्ध कराने की मांग
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel