[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में ट्राई करें कच्चे आम की ये मजेदार रेसिपी आइडियाज

गर्मियों में ट्राई करें कच्चे आम की ये मजेदार रेसिपी आइडियाज

0
गर्मियों में ट्राई करें कच्चे आम की ये मजेदार रेसिपी आइडियाज
कच्चे आम से बनी रेसिपी (AI Image)

Raw Mango Recipe Ideas: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की भरमार देखने को मिलती है. आमतौर पर लोग कच्चे आम का इस्तेमाल अचार बनाने के लिए करते हैं, लेकिन इससे कई तरह की स्वादिष्ट और अलग-अलग रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं. अगर आप भी कच्चे आम से कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आइडियाज आपके काम आ सकते हैं. 

आम पुदीना की चटनी को करें ट्राई

कच्चे आम की चटनी झटपट बनने वाली रेसिपी है. इसे बनाने के लिए कच्चे आम को छील लें और टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सर जार में डाल दें. हरी मिर्च, लहसुन, पुदीना के पत्ते और नमक और डालकर पीस लें. आम-पुदीना की चटनी को आप पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. 

आम पन्ना को करें ट्राई

अगर आप गर्मियों में ड्रिंक बनाने का सोच रहे हैं तो आम पन्ना एक अच्छा ऑप्शन है. आम पन्ना को बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर इसका गूदा निकाल लें. इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाकर ब्लेंड कर लें. ऊपर से भुना जीरा पाउडर और पुदीना के पत्ते डालकर सर्व करें. 

आम की लौंजी को करें ट्राई

अगर आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है तो आप आम की लौंजी को ट्राई कर सकते हैं. आम की लौंजी बनाने के लिए आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें राई, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का भून लें. कटे हुए आम डालकर कुछ मिनट पकाएं, फिर हल्दी, लाल मिर्च, नमक और पानी डाल दें चीनी डाल दें. चीनी डालकर इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक आम नरम न हो जाए और लौंजी गाढ़ी न बन जाए. 

सांभर को करें ट्राई

कच्चे आम से आप सांभर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आम को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. कुकर में अरहर दाल उबाल लें. कड़ाही में प्याज, आम हल्दी, नमक और सांभर मसाला डालकर अच्छी तरह पकाएं. दाल डालें. फिर एक पैन में तेल गर्म करके राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इस तड़का को सांभर में डालें और कुछ मिनट उबालें, आपका मैंगो सांभर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट

Previous article झारखंड : रसोई गैस से हैं परेशान तो PNG कनेक्शन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन जारी
Next article असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट पीएम मोदी ने दिया, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel