[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कच्चे केले से बनाएं टेस्टी डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

कच्चे केले से बनाएं टेस्टी डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

0
कच्चे केले से बनाएं टेस्टी डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
कच्चे केले से बनी हुई रेसिपी (AI generated image)

Raw Banana Recipe Ideas: अक्सर हम पके हुए केले से शेक, मालपुआ और अन्य डिश बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे केले से भी कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी तैयार की जा सकती हैं? सिर्फ कच्चे केले की सब्जी ही नहीं आप इससे टेस्टी स्नैक्स, लंच या शाम के हल्के-फुल्के डिशेज भी बना सकते हैं. यहां आप कच्चे केले से बनाई जाने वाली मजेदार डिशेज के बारे में जान सकते हैं. 

चिप्स बनाएं 

बच्चों को बाहर के चिप्स खिलाने के बजाय आप घर पर कच्चे केले से क्रिस्पी चिप्स तैयार कर सकते हैं. कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले केले को छिलके पतले-पतले स्लाइस में काट लें. इन स्लाइस को हल्का नमक और हल्दी के साथ मिक्स करें. फिर गरम तेल में इसे क्रिस्पी होने तक तलें. तैयार है बनकर आपका केले का चिप्स. 

कोफ्ता तैयार करें 

कोफ्ता बनाने के लिए उबले और मैश किए हुए केले में बेसन, नमक और पसंदीदा मसाले मिलाकर गोल-गोल कोफ्ते तैयार करें. इन्हें हल्का फ्राई करके अलग रख दें. अब एक कड़ाही में प्याज, तेजपत्ता और कोफ्ता में डलने वाले मसाले और टमाटर डालकर अच्छे से भून लें. अब जरूरत अनुसार पानी डालकर इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालें और इसे पका लें. ये कोफ्ता घर के मेहमानों को भी जरूर पसंद आएगा. 

टिक्की बना लें 

टिक्की बनाने के लिए मैश किए हुए कच्चे केले में हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया, नमक और थोड़ी सूजी मिलाकर टिक्की तैयार करें. इसे हल्का फ्राई करें या तवे पर सेंक लें. आप इसे शाम के स्नैक्स या पार्टी स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं. 

पकौड़े ट्राई करें 

कच्चे केले की पकौड़ी बनाने के लिए केले को छोटे टुकड़ों में काट लें. बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक के घोल में टुकड़ों को डुबोकर डीप फ्राई करें. ये पकौड़े स्वाद में बहुत लाजवाब होते हैं. इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

Previous article बर्बाद कर सकता है आपका पहला क्रेडिट कार्ड, अगर इग्नोर की ये 4 बातें!
Next article CSE की बादशाहत खत्म, इस BTech ब्रांच का शुरू होगा नया दौर
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel