[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान

बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान

0
बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान
बेटी के लिए दुर्लभ और खूबसूरत नाम AI image

Rare Baby Girl Names: घर पर एक बेटी का जन्म होते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर सी दौड़ जाती है. घर और परिवार वालों को ऐसा महसूस होता है जैसे उनकी कोई मन्नत पूरी हो गयी हो. बच्ची की पहली किलकारी सुनते ही माता-पिता सबकुछ भूल जाते हैं. यह जितना प्यारा एहसास होता है उतनी ही इसमें जिम्मेदारियां भी होती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस नन्हीं सी जान के लिए एक नाम का चुनाव करना. आजकल हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनकी लाडली का नाम बिल्कुल हटके, छोटा सा और डीप मीनिंग वाला हो, जो उसे पूरी दुनिया में एक बिलकुल ही अलग पहचान दे सके. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ बहुत ही कम सुने गए नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने मॉडर्न और स्वीट हैं, इनके अर्थ भी उतने ही खूबसूरत हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Rare Baby Girl Names With Meaning
बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान 3

आपकी बेटी के लिए बेहद ही कम सुने गए खूबसूरत नाम

  • आद्विका: इस नाम का मतलब होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अनाविका: इस नाम का मतलब होता है शांतिप्रिय या सौम्य.
  • अनविया: इसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी या जो सब पर कृपा करे.
  • आरिका: इस नाम का मतलब होता है सुंदर या कमल का फूल.
  • इनाया: यह एक बेहद कोमल सा नाम है जिसका अर्थ होता है सहानुभूति या ईश्वर का उपहार.
  • इवांका: इसका अर्थ होता है ईश्वर का उपहार.
  • इशानी: भगवान शिव की पत्नी यानी माता पार्वती को इशानी कहा जाता है. ट्रेडिशनल होते हुए भी यह नाम बेहद ही यूनिक है.
  • कायरा: सुनने में बेहद मॉडर्न लगने वाले इस नाम का मतलब होता है शांतिपूर्ण या अनोखी.
  • गाम्या: इस सुंदर नाम का मतलब होता है सुंदर भाग्य या पाने योग्य.
  • जियाना: इसका नाम का अर्थ होता है साहसी या बोल्ड.
  • त्विषा: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश, चमक या सूरज की किरण.
  • तारांशी: इस नाम का मतलब होता है तारों का अंश या आकाशगंगा.
  • प्रिशा: इसका बेहद खूबसूरत मतलब होता है भगवान का दिया हुआ उपहार या प्यारी.
  • पीहू: यह नाम सुनने में बहुत चुलबुला है और इसका अर्थ होता है चिड़िया की चहचहाहट.
  • बानी: माता सरस्वती का एक नाम बानी भी है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी.
  • मिहिका: इस बेहद प्यारे नाम का मतलब होता है ओस की बूंदें या धुंध.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या अमृत.
  • रीवा: नर्मदा नदी का एक नाम रीवा भी है और इसका मतलब तारा या फुर्तीली होता है.
  • समायरा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर द्वारा संरक्षित या रात की जादुई कहानी.
  • ह्रिदा: इस छोटे और यूनिक नाम का मतलब होता है दिल या शुद्ध.

ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास

ये भी पढ़ें: मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

Previous article Mahindra Thar से लेकर Scorpio-N तक होंगे बड़े बदलाव, ₹10 लाख से कम में भी आ सकती है नई SUV
Next article सोने-चांदी के दाम में ऐतिहासिक गिरावट ! जानिए गिरावट के पीछे के 5 बड़े कारण और निवेश की राय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel