[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रागी से तैयार करें ये रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई

रागी से तैयार करें ये रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई

0
रागी से तैयार करें ये रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई
रागी से बनी रेसिपी (AI Image)

Ragi Recipe Ideas:अगर आप अपने खाने में कुछ नया फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं तो रागी से बनी डिशेज को ट्राई कर सकते हैं. रागी का इस्तेमाल कर आप बहुत तरह की रेसिपीज तैयार कर सकते हैं. आप इससे नमकीन और मीठा दोनों तरह की चीजों को बना सकते हैं. आइए जानते हैं रागी से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज

रागी डोसा को करें ट्राई

रागी डोसा को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए रागी का आटा, चावल का आटा और दही मिलाकर बैटर तैयार किया जाता है. आप चाहें तो बैटर में प्याज, अदरक और धनिया पत्ती को डाल सकते हैं. फिर तवे पर पतला डोसा बनाकर नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें. यह नाश्ते के लिए एक शानदार ऑप्शन है. 

रागी इडली को करें ट्राई

अगर आप हल्का और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो रागी इडली बना सकते हैं. इसके लिए रागी आटा, सूजी और दही को मिक्स करके बैटर तैयार कर लें. इस बैटर को आप इडली के सांचे में डालें और इसे स्टीम कर लें. इडली जब हल्की ठंडी हो जाए तब आप सांचे से बाहर निकाल लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

रागी रोटी को करें ट्राई

रागी से आप रोटी भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप रागी का आटा लें और इसमें स्वादानुसार नमक को डालें. पानी मिलाकर आटा गूंथ लें. आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. बेलन से गोल बेलकर तवे पर सेंक लें. 

रागी लड्डू को करें ट्राई

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो रागी लड्डू को ट्राई कर सकते हैं. रागी का आटा को घी में डालकर भूनें. इसमें आप चीनी या गुड़ को डाल दें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि हाथों से लड्डू बनाया जा सके. मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर गोल लड्डू बनाएं.

यह भी पढ़ें: Rasmalai: त्योहार हो या फिर शादी की रस्म, हर खास मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी



Previous article जनदहा चेकपोस्ट पर 47 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Next article स्पलिट या विंडो नहीं, किरायेदारों के लिए बेस्ट है यह एसी, खूबियां खुश कर देंगी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel