[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style एक ही तरह का नाश्ता करके हो गये हैं बोर, ट्राई करें सुपरहेल्दी रागी अप्पे, मात्र आधे घंटे में हो जाएगा तैयार

एक ही तरह का नाश्ता करके हो गये हैं बोर, ट्राई करें सुपरहेल्दी रागी अप्पे, मात्र आधे घंटे में हो जाएगा तैयार

0
एक ही तरह का नाश्ता करके हो गये हैं बोर, ट्राई करें सुपरहेल्दी रागी अप्पे, मात्र आधे घंटे में हो जाएगा तैयार
PIc Credit- Chat GPT AI Generated

Ragi Appe Recipe: शुगर, वजन बढ़ना आज के जिंदगी में आ हो चला है. हेल्दी भोजन करना भी आज के समय में किसी चैलेंज से कम नहीं है. लेकिन हेल्दी और स्वादिष्ट खाने की बात जब भी आती है तो आपके सामने ऑप्शन ही बहुत कम बचता है. मजबूरन लोग रोजाना एक ही तरह के नाश्ते खा खाकर बोर हो जाते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप घर पर ही एक ऐसा हेल्दी स्नैक बना सकते हैं जो न सिर्फ पौष्टिक है, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबकी पसंद बन सकता है? तो आप सुनकर चौंक जाएंगे.

रागी अप्पे वजन कम करने में भी मददगार है

हम बात कर रहे हैं “रागी अप्पे” की. ये दक्षिण भारत की एक पारंपरिक रेसिपी है, जो अब हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच ट्रेंड कर रही है. रागी यानी फिंगर मिलेट, आयरन, फाइबर और कैल्शियम का भंडार होता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. खास बात ये है कि मात्र 30 से 35 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

Also Read: Aloo Do Pyaza Recipe: इतनी टेस्टी सब्जी आपने पहले नहीं खाई होगी, खास मौके पर जरूर ट्राई करें

रागी अप्पे बनाने की सामग्री

  • रागी का आटा- 1 कप
  • सूजी (रवा)- 1/2 कप
  • दही- 1/2 कप
  • बारीक कटी प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • कद्दूकस की हुई गाजर- 1/2 कप
  • कटा हुआ धनिया- 2 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • राई और करी पत्ता- तड़के के लिए
  • थोड़ा सा पानी
  • अप्पे पैन / इडली मोल्ड

कैसे कर सकते हैं तैयार

  • एक बाउल में रागी का आटा, सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. फिर इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च, धनिया और नमक डालें. चाहें तो बारीक कटे टमाटर भी डाल सकते हैं.
  • एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके राई और करी पत्ता का तड़का बना लें और बैटर में मिलाएं.
  • अप्पे पैन को हल्का सा ग्रीस करें और हर खाने में थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें. अब इसे ढककर मीडियम आंच पर 3-4 मिनट पकाएं. फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेकें.
  • जब दोनों तरफ से हल्के ब्राउन हो जाएं समझ लीजिए आपका अप्पे तैयार है.

Also Read: Vegetable Oats Cutlet Recipe: कम तेल और मेहनत में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल ओट्स कटलेट, ये रही सबसे आसान रेसिपी

Previous article Coolie Trailer Release Date: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा रजनीकांत की फिल्म का ट्रेलर, आमिर खान के साथ दिखेगा धुंआधार एक्शन
Next article Saran News : भटौरा-नारायणपुर सड़क पर गिरा पीपल का पेड़, आवागमन बाधित
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel