[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बची हुई दाल से बनाएं चटपटे और क्रिस्पी पराठे, स्वाद ऐसा कि हर बार प्लेट हो जाएगी साफ

बची हुई दाल से बनाएं चटपटे और क्रिस्पी पराठे, स्वाद ऐसा कि हर बार प्लेट हो जाएगी साफ

0
बची हुई दाल से बनाएं चटपटे और क्रिस्पी पराठे, स्वाद ऐसा कि हर बार प्लेट हो जाएगी साफ
बची हुई दाल से कैसे बनाएं दाल पराठा? AI image

Dal Paratha Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि दोपहर को बनाई गयी दाल बच ही जाती है, जिसे दोबारा गर्म खाने का हमें मन नहीं करता है. ऐसे में हमारे पास उस दाल को फेंकने के अलावा और कोई रास्ता बचता ही नहीं है. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है और आप हर दिन होने वाली इस बर्बादी को कम करना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें आप अगर चाहें तो दोपहर की बची हुई इस दाल का इस्तेमाल एक बेहद ही टेस्टी और न्यूट्रिशियस डिश तैयार करने में कर सकते हैं. आज हम आपको दाल पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से रात के डिनर में बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और सबसे टेस्टी रेसिपी.

दाल पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बची हुई दाल – 1 कटोरी, कोई भी दाल – तुअर, मूंग या मून-मसूर
  • गेहूं का आटा – 2 कटोरी
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1 छोटा
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया – 2 चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – पराठा सेकने और मोयन के लिए

दाल पराठा बनाने की आसान रेसिपी

  • दाल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा छान लें. अब इसमें अजवाइन को हाथों से क्रश करके डालें. साथ ही बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी सूखे मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक भी डाल दें. अब इसमें एक चम्मच तेल या घी भी डालें ताकि पराठे खस्ता बनें.
  • अब इस मिश्रण में बची हुई दाल डालें और साथ ही हाथों की मदद से दाल और आटे को अच्छी तरह मिला लें. इस बात का ख्याल रखें कि शुरुआत में पानी बिल्कुल न डालें.
  • वैसे तो दाल के मॉइस्चर से ही आटा गुंथ जाएगा लेकिन अगर आपको आटा सूखा लगे, तो जरूरत के अनुसार एक या दो चम्मच पानी छिड़क सकते हैं. अब पराठे के लिए एक स्मूद और साॅफ्ट आटा गूंथ लें और इस आटे को ढककर 5 से 10 मिनट के लिए सेट होने दें.
  • अब इस आटे से मीडियम साइज की लोइयां बना लें. इसके बाद एक लोई लें, उस पर सूखा आटा लगाएं और बेलन की मदद से गोल, तिकोना या चौकोर, जैसा आपको पसंद हो उस शेप में पराठा बेल लें.
  • इसके बाद एक तवे को गैस पर गर्म करें और बेले हुए पराठे को इसपर डाल दें. जब एक तरफ से हल्का सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाते हुए, कलछी से हल्का-हल्का दबाकर मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

Previous article वैश्य समाज ने बनाई रणनीति: 13 जून को वीरपुर में मनाई जाएगी स्व बृजबिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि
Next article शरवरी वाघ ने ‘Main Vaapas Aaunga’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्यार और इंतजार की सीमाओं से परे है
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel