[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dahi Aloo Matar Recipe: मिनटों में बनाएं दही आलू मटर की क्रीमी सब्जी, कम मसाले और तेल में बनने वाली सभी की फेवरेट रेसिपी

Dahi Aloo Matar Recipe: मिनटों में बनाएं दही आलू मटर की क्रीमी सब्जी, कम मसाले और तेल में बनने वाली सभी की फेवरेट रेसिपी

0
Dahi Aloo Matar Recipe: मिनटों में बनाएं दही आलू मटर की क्रीमी सब्जी, कम मसाले और तेल में बनने वाली सभी की फेवरेट रेसिपी
दही आलू मटर AI generated image

Dahi Aloo Matar Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो स्वाद में तो लाजवाब हो ही बल्कि साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो दही आलू मटर की सब्जी से बेहतर और कुछ भी नहीं है. ये डिश उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है जो कम मसालों में तैयार की गयी चीजें खाना पसंद करते हैं. दही की क्रीमी ग्रेवी और आलू-मटर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इस डिश को सिर्फ बड़ों का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी फेवरेट बना देता है. आप इस डिश को लंच के दौरान ही नहीं बल्कि डिनर के समय भी बिना किसी टेंशन के तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

दही आलू मटर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 मीडियम साइज के आलू उबले और कटे हुए
  • 1 कप हरे मटर
  • 1 कप फ्रेश दही अच्छे से फेंटा हुआ
  • 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच तेल या फिर ऑप्शनल
  • हरा धनिया डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

दही आलू मटर बनाने की रेसिपी

  • दही आलू मटर बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें. अगर आप चाहें तो सिर्फ एक छोटा चम्मच तेल डाल सकते हैं या पूरी तरह बिना तेल भी बना सकते हैं.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भून लें.
  • अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें. इसके बाद मसालों को धीमी आंच पर भूनें ताकि वे जले नहीं. अब उबले हुए आलू और मटर डालें और हल्के हाथ से चलाएं.
  • इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें और फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. जब दही अच्छी तरह मसालों में मिल जाए, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. अब इसे ढककर 8 से 10 मिनट तक पकने दें.
  • जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो ऊपर से नमक डालें और हरे धनिये से सजाएं और फिर गैस बंद कर दें.
  • दही आलू मटर की सब्जी गर्मागर्म रोटियों, पराठों या सिंपल चावल के साथ बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है.

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

Previous article तीन लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Next article UPSC CDS I Result 2025 Out: यूपीएससी ने जारी किया CDS I का रिजल्ट, देखें पहले 10 Topper के नाम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel